
कोरबा। भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास, त्याग और आत्मीयता के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज के अवसर पर चूलेश्वर राठौर ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भाई-बहन का रिश्ता स्नेह की सरिता, विश्वास की अटूट डोर और जीवन की अनमोल धरोहर है। यह संबंध त्याग, समर्पण, संरक्षण और निश्छल प्रेम की अनुपम मिसाल है, जिसकी गरिमा जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर बनी रहती है।
श्री राठौर ने कहा कि भाई दूज का यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहिल संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और पारिवारिक संस्कारों की भावना को सुदृढ़ करे।
उन्होंने ईश्वर से मंगलकामना करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आनंद का वास हो तथा भाई-बहन का पवित्र रिश्ता सदैव अटूट और चिरस्थायी बना रहे।
शुभकामनाओं सहित।
चूलेश्वर राठौर
- समाज रत्न एवं समाज ध्वजवाहक
- प्रदेश सहसंयोजक, भाजपा किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़
- जिला प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा, जांजगीर-चांपा
- मंडल प्रभारी, भाजपा मंडल जवाली
- कटघोरा विधानसभा क्षेत्र, छत्तीसगढ़











