spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लंबित आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश

लंबित आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश

विनय सिंह


बेमेतरा -कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष मे साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होने विभागवार लंबित आवेदनों की जानकारी ली और समय सीमा के भीतर लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधीश ने स्कूली बच्चों का जाति, निवास प्रमाण-पत्र जारी करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि का भुगतान आदि समय पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा का सत्र अगले महिने के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होने वाला है इसे ध्यान में रखते हुए कोई भी अधिकारी कर्मचारी सक्षम अधिकारी के पूर्वानुमति के बिना अवकाश पर नहीं जायेंगे और न ही मुख्यालय छोडे़गे। जिलाधीश ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत लंबित मुआवजा राशि का भुगतान, कोविड-19 के अन्तर्गत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुरुचि सिंह, साजा धनराज मरकाम, बेरला युगल किशोर उर्वशा, नवागढ़ प्रवीण तिवारी, संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, पिंकी मनहर, हीरा गवर्ना, सीएमएचओ, नगरीय निकाय के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार🚨 सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार🚨 सीएसपी मयंक...
Latest
🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप... लैलूँगा में आधार सेंटर नियम विरुद्ध संचालन से मचा हड़कंप!

शासकीय भवन छोड़...
लैलूँगा में आधार सेंटरों पर खुली लूट!

शासकीय दर 75-125, वसूली डबल—ग्रामीण...
➡️ होटल संचालिका से ट्रेलर हड़प कर वाहन के डाला को बेचा, घरघोड़ा पुलिस ने दो आरो... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए...