spot_img
spot_img

रायगढ़ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 4 लाख का चालान

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। 22 नवंबर को जिलेभर में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 631 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये का चालान काटा, वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 चालकों पर भी कानूनी कार्रवाई की गई।

क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने दिए थे सख्त निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में जिले में बढ़ते सड़क हादसों के आंकड़ों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। विशेष रूप से तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतने के साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा था।

तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी पर कार्रवाई

निर्देशों के पालन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन करने और बीमा सहित आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर करीब 4 लाख रुपये का चालान किया गया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 चालकों के विरुद्ध धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने की सबसे अधिक कार्रवाई

अभियान के दौरान यातायात पुलिस रायगढ़ ने सर्वाधिक 165 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। वहीं थाना तमनार में 101, धरमजयगढ़ में 74, छाल में 33, लैलूंगा में 31, भूपदेवपुर में 27, सिटी कोतवाली में 26, जूटमिल में 25, कापू और खरसिया में 23-23, कोतरारोड़ में 22, घरघोड़ा में 20, पुसौर में 19, चक्रधरनगर में 14 और पूंजीपथरा में 8 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर आगे भी जारी रहेगी सख्ती

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बालोद में गांजे की बड़ी खेप बरामद, घर में छिपाकर रखा था एक क्विंटल से अधिक गांजा; दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया...

CHHATTISGARH NEWS

बालोद में गांजे की बड़ी खेप बरामद, घर में छिपाकर रखा था एक क्विंटल से अधिक गांजा; दो आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया...

RAIGARH NEWS

मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत कुंजारा ने मितानिनों को किया सम्मानित

ग्राम पंचायत कुंजारा में आज मितानिन दिवस के अवसर पर पंचायत में कार्यरत मितानिनों को ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। इस...