spot_img
spot_img

धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

spot_img
spot_img
spot_img


एक आरोपी गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर भेजा गया न्यायालय

तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज, एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

   23 नवंबर, रायगढ़। धार्मिक मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज किया गया है, एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

      जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 22 नवंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 34, सराईभद्दर जूटमिल के रहवासियों द्वारा उनके वार्ड की धार्मिक मंदिर की मूर्ति तोड़े जाने की लिखित शिकायत थाना जूटमिल में की गई थी। शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 734/2026, धारा 298, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जूटमिल पुलिस की टीम द्वारा दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी राहुल चौहान पिता लक्ष्मी चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी सराईभद्दर जूटमिल को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया। दोनों को नियमानुसार सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं फरार आरोपी लक्ष्मी चौहान की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुंदर कांड पाठ,हनुमान चालीसा व आरती का वृहद आयोजन संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार हरदीबाजार में मंगलवार 24 नवंबर को

हरदीबाजार - संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार हरदीबाजार में मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार व हनुमान भक्तों के द्वारा हनुमान...

CHHATTISGARH NEWS

सुंदर कांड पाठ,हनुमान चालीसा व आरती का वृहद आयोजन संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार हरदीबाजार में मंगलवार 24 नवंबर को

हरदीबाजार - संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार हरदीबाजार में मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार व हनुमान भक्तों के द्वारा हनुमान...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 4 लाख का चालान

रायगढ़। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान...