
जांजगीर में अवैध शराब पर कार्रवाई, आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में 24 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम ने जांजगीर थाना क्षेत्र के कुदरी वार्ड क्रमांक-01 में दबिश देकर 23 लीटर महुआ शराब जब्त की।
कार्रवाई के दौरान सावन बाई धनवार (35 वर्ष), पति छतलाल धनवार, निवासी कुदरी को गिरफ्तार किया गया। विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 01 कायम किया है।
उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत्त जांजगीर के विवेचक अधिकारी विकास पाल द्वारा की गई।
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप है।












