WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

“डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति भारत के 100 महान व्यक्तित्व में शामिल”

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

“डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति भारत के 100 महान व्यक्तित्व में शामिल”

विनय सिंह


हरफनमौला साहित्यकार डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को भारत के 100 महान व्यक्तित्वों में स्थान प्रदान किया गया है। वे वर्तमान दौर के महान साहित्य लेखक हैं। इस हेतु उन्हें राष्ट्रीय महात्मा गांधी रत्न अवार्ड-2023 एवं भारतीय उत्कृष्ट नागरिक सम्मान- 2023 से सम्मानित किया जाएगा। ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउण्डेशन द्वारा इस सम्मान के तहत फ्रेम जड़ित सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मैडल इत्यादि प्रदान किया जाएगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे कि जन साधारण ऐसे व्यक्तित्वों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के न्यूज पेपर के फ्रण्ट पेज पर भी पब्लिकेशन किया जाएगा।
मस्तूरी-बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग में उपसंचालक हैं। वे छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत लाभ निरपेक्ष समिति- छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। पूरे देश में आप एकमात्र प्रशासनिक अधिकारी एवं साहित्यिक सितारे हैं, जिन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
साहित्य वाचस्पति डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति की इस उपलब्धि पर उन्हें अनेक विख्यात हस्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इसमें साहित्य जगत के डॉ. जे. आर. सोनी, डॉ. आर. पी. टण्डन, डॉ. एस. आर. बंजारे, श्रीमती शिरोमणि माथुर, प्रो. बंशीलाल मण्डलोई, एडवोकेट विजय मिश्रा, डॉ. गोवर्धन मार्शल, जुगेश बंजारे धीरज, अधिवक्ता मणीशंकर दिवाकर गदगद, गणेश्वर आजाद गँवईहा, मनोज खाण्डे मन, तिलक तनौदी, जगतारन प्रसाद डहरे, आचार्य जे.आर. महिलांगे, डॉ. मदन लाल कुर्रे, सशक्त हस्ताक्षर पोर्टल प्रमुख मनोज जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव सम, श्रीमती मीराआर्ची चौहान, डॉ. विकास कोशले, सुरजीत, शमीम अहमद सिद्दीकी, इंकलाब-चीनू टण्डन, बेदराम वेदांज, राजेन्द्र गेंदले, डॉ. श्यामा कुर्रे, श्रीमती कौशिल्या खुराना, डॉ. दुर्गा प्रसाद मेरसा, बूँदराम जांगड़े, एल. के. क्रान्ति, हर्षिता-आर्यन टण्डन सहित समाजसेवियों में एस कुमार मनहर, धरम भार्गव, के.के. निर्णेजक, मालिकराम घृतलहरे, कृष्ण कुमार पटवर्धन, राजेश्वर भार्गव एवं अन्य गणमान्य नागरिक प्रमुख हैं।
यह गौरतलब है कि हाल ही में डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को न केवल इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी मिशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा असाधारण साहित्य सेवा के लिए डॉ. नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड प्रदान किए गए हैं, वरन् जैकी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा इनका नाम दुनिया के सर्वाधिक होनहार लेखक के रूप में विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कर “टैलेंट आईकॉन-2022” भी प्रदान किए गए हैं।
इसके अलावा हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी में गद्य-पद्य की विभिन्न विधाओं में विशिष्ट साहित्य सृजन के लिए “मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज कर उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान की गई है। वे देश के एक मात्र प्रशासनिक अधिकारी एवं साहित्यिक सितारे हैं, जिन्हें 11 दिसम्बर 2022 को हरफनमौला साहित्य लेखन के लिए वर्ष 2022-23 का प्रतिष्ठित “भारत भूषण सम्मान” भी प्रदान किया गया है। यह जानकारी एडवोकेट मणिशंकर दिवाकर ‘गदगद’ ने दी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

SBI BSDA Account New Rules: 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर लगेगा शुल्क, जानें नए नियम

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट (BSDA) से जुड़े कैश विथड्रॉल...

CHHATTISGARH NEWS

SBI BSDA Account New Rules: 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर लगेगा शुल्क, जानें नए नियम

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट (BSDA) से जुड़े कैश विथड्रॉल...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान: स्कूलों और छात्रावासों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, विद्यार्थियों को किया जागरूक

OTP, UPI PIN से लेकर डिजिटल अरेस्ट और QR कोड फ्रॉड तक साइबर ठगी के तरीकों की दी जानकारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त...