spot_img
spot_img

26 नवंबर को जिले की सभी पंचायतों में होगा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

spot_img
spot_img
spot_img

संविधान दिवस पर रायगढ़ में होंगे जागरूकता कार्यक्रम, परिचर्चा, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

पंचायतों में सुबह 11 बजे गूंजेगी संविधान की प्रस्तावना

रायगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को रायगढ़ जिले की सभी जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सुबह 11 बजे सभी पंचायतों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन होगा। कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को संविधान के महत्व और उसके मूल सिद्धांतों से परिचित कराया जाएगा।

संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों पर होगी चर्चा

कार्यक्रम के अंतर्गत संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए परिचर्चा, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

अभिजीत बबन पठारे ने दिए व्यापक आयोजन के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने बताया कि संविधान दिवस पर पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायतों में कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ऑनलाइन अभियान से जुड़ेंगे युवा और नागरिक

कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को भारत सरकार के ऑनलाइन ‘रीड द प्रीएम्बल’ अभियान से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। पंचायत स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों से संबंधित गतिविधियां आयोजित कर संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 नवंबर को चलेगा बाल विवाह मुक्त अभियान, विशेष ग्राम सभाओं के साथ स्कूल-कॉलेजों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह के खिलाफ जिलेभर में जुटेगा जनसमर्थन, लोगों को दिलाई जाएगी बाल विवाह रोकने और विरोध करने की शपथ विशेष ग्राम सभाओं में होगी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS