spot_img
spot_img

लैलूँगा में प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा धमाका

एसडीएम राकेश कुमार वर्मा हटाए गए, गोकुल आर.के. को स्वतंत्र प्रभार; अब प्रवीण तिवारी संभालेंगे लैलूँगा की कमान!

spot_img
spot_img
spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


कलेक्टर रायगढ़ का बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी, घरघोड़ा एसडीएम प्रवीण तिवारी को लैलूंगा एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

लैलूंगा। रायगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ द्वारा 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश ने लैलूंगा के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार  राकेश कुमार वर्मा, जो वर्तमान में लैलूंगा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें आगामी आदेश पर्यंत जिला कार्यालय रायगढ़ में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं  गोकुल आर.के. (भा.प्रा.से.) सहायक कलेक्टर (परिवीक्षाधीन) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी लैलूंगा का स्वतंत्र प्रभार सौंपे जाने का उल्लेख आदेश में किया गया है।

इसके साथ ही घरघोड़ा में पदस्थ प्रवीण तिवारी को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ लैलूंगा एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक बदलाव से बढ़ी चर्चाएं

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद लैलूंगा में राजस्व एवं प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि नई व्यवस्था के तहत राजस्व मामलों, जनसमस्याओं, जमीन संबंधी विवादों और आम जनता से जुड़े कार्यों के निपटारे में किस तरह की तेजी आती है।

कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ से जारी आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

अब लैलूंगा के प्रशासनिक कामकाज में नई व्यवस्था के साथ नई जिम्मेदारियों की शुरुआत होगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी टेस्ट की एक पारी में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 5 साल के भीतर रिकॉर्ड बनने का जताया भरोसा, UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर सुर्खियों...

CHHATTISGARH NEWS

वैभव सूर्यवंशी टेस्ट की एक पारी में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने 5 साल के भीतर रिकॉर्ड बनने का जताया भरोसा, UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर सुर्खियों...

RAIGARH NEWS

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शासकीय सेवक के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला, गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्जएक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक...