spot_img
spot_img

छह महीने की चेतावनी लाई रंग! शिवसेना के ज्ञापन के बाद अधूरी नाली का निर्माण शुरू

spot_img
spot_img
spot_img

जनपद सीईओ को सौंपा था ज्ञापन, निर्माण नहीं होने पर कार्यालय घेराव की दी थी चेतावनी; 27 नवंबर से शुरू हुआ काम

खरसिया। ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर उठाई गई आवाज आखिरकार रंग लाई। ग्राम पंचायत खुर्सीपारा किला के आश्रित ग्राम राजू नगर में लंबे समय से अधूरे पड़े नाली निर्माण कार्य को 27 नवंबर 2026 को शुरू कर दिया गया। करीब छह माह पूर्व खरसिया शिवसेना अध्यक्ष सनी पिंटू यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जनपद पंचायत खरसिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द नाली निर्माण पूरा कराने की मांग की थी।

सड़क के बीच अधूरी नाली बनी परेशानी

ग्राम में सड़क के बीचों-बीच नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से एंबुलेंस और चारपहिया वाहनों के आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही थीं। इस गंभीर समस्या को लेकर शिवसेना ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था।

छह महीने का अल्टीमेटम, घेराव की दी थी चेतावनी

ज्ञापन सौंपते हुए शिवसेना ने मांग की थी कि छह महीने के भीतर समस्या का निराकरण किया जाए। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई थी। लगातार उठाए गए इस मुद्दे के बाद आखिरकार 27 नवंबर को नाली निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया।

काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी

नाली निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से शिवसेना अध्यक्ष सनी पिंटू यादव को धन्यवाद देते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर सनी पिंटू यादव ने खरसिया जनपद सीईओ, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों की जायज मांग को समझते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए सभी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि शिवसेना का उद्देश्य हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना और आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 4 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 हजार रुपये

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने पकड़े गए आरोपी रायगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 4 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 हजार रुपये

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने पकड़े गए आरोपी रायगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 4 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 60 हजार रुपये

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने पकड़े गए आरोपी रायगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी...