spot_img
spot_img

राष्ट्रगीत की सुमधुर स्वर लहरियों से गूंज उठा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया का प्रांगण

spot_img
spot_img
spot_img
जिला जाजगीर चापा

सेमरिया।शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत का सस्वर एवं सामूहिक गायन अत्यंत सुंदर, अनुशासित और भावपूर्ण वातावरण में किया गया। विद्यार्थियों की मधुर आवाज में राष्ट्रगीत की प्रस्तुति ने विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह,एकाग्रता एवं सम्मान के साथ राष्ट्रगीत का गायन किया।राष्ट्रगीत केवल शब्दों और स्वरों का संगम नहीं,बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत,गौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है।

विद्यालय के प्रधान पाठक डॉ. उमेश कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन,सामूहिकता, राष्ट्रीय चेतना एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। विद्यार्थियों में बचपन से ही राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

विद्यालय में प्रतिदिन होने वाली ऐसी प्रेरणादायी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार,जागरूक एवं संस्कारवान नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सुरों में राष्ट्रप्रेम,मन में देश का सम्मान और हृदय में भारत के प्रति अटूट गौरव—यही है सच्ची शिक्षा की पहचान।

प्रधान पाठक : डॉ. उमेश कुमार दुबे शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस पर डालकर बदनाम करने का आरोप, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तारशिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS