spot_img
spot_img

रायगढ़ में ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, 5.435 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

जूटमिल के राजीव गांधी नगर में मकान के अंदर छिपाकर कर रहे थे गांजे की बिक्री, 80 हजार रुपये का गांजा और नकदी जब्त

रायगढ़, 28 नवंबर 2026। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस ने गांजा बिक्री के मामले में महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 435 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 950 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर मकान में दी दबिश

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर की रात जूटमिल पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36 निवासी मारकंडे यादव और उसकी चचेरी बहन रीतु यादव अपने मकान में गांजा छिपाकर अवैध बिक्री कर रहे हैं।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना प्रभारी जूटमिल ने पुलिस टीम और गवाहों के साथ संदिग्धों के मकान पर दबिश दी। पूछताछ के बाद मकान की तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 5 किलो 435 ग्राम गांजा और बिक्री की नकदी 950 रुपये बरामद हुई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद गांजा और नकदी जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मारकंडे यादव (21 वर्ष), पिता धनसिंह यादव और रीतु यादव (27 वर्ष), पिता मंगल यादव के रूप में हुई है। दोनों राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ के निवासी हैं।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे, सहायक उप निरीक्षक नरसिंहनाथ यादव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, लोमश राजपूत, आरक्षक दिनेश गोंड, भूषण मिरी, सुशील यादव, संजय एक्का, गौतम धांगड़ और महिला आरक्षक आशा सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नशे के कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई : एसएसपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर में निर्माण कार्यों और स्कूलों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

वीबी-जी राम जी के कार्यों और महतारी सदन निर्माण की प्रगति का लिया जायजा, विद्यालयों में बच्चों से किया संवाद रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के...

CHHATTISGARH NEWS

पुसौर में निर्माण कार्यों और स्कूलों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

वीबी-जी राम जी के कार्यों और महतारी सदन निर्माण की प्रगति का लिया जायजा, विद्यालयों में बच्चों से किया संवाद रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के...

RAIGARH NEWS

पुसौर में निर्माण कार्यों और स्कूलों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

वीबी-जी राम जी के कार्यों और महतारी सदन निर्माण की प्रगति का लिया जायजा, विद्यालयों में बच्चों से किया संवाद रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के...