मुख्यमंत्री बघेल का दौरा कार्यक्रम

spot_img

मुख्यमंत्री बघेल का दौरा कार्यक्रम


विनय सिंह


बेमेतरा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सेंट पॉल्स केथैड्रल चर्च में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर, 24 दिसंबर 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 दिसम्बर को क्रिसमस के अवसर पर राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके पश्चात वे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में कबीर पंथ के संत समागम मेला और बेरला में मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल चर्च में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर 01 बजे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा पहुंचेंगे जहां वे कबीरपंथ समाज द्वारा आयोजित संत समागम मेंला में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद श्री बघेल कार द्वारा 3.25 बजे नगर पंचायत बेरला पहुंचेंगे जहां वे मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और माता बिंदेश्वरी बघेल स्मृति सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आएंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...