तारीख भी वही बताएंगे!

तारीख भी वही बताएंगे!


(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)

ये लो, कर लो बात। अब तो अमित शाह जी ने राम मंदिर के उदघाटन की तारीख भी बता दी। न एक दिन पहले और न एक दिन बाद, 1 जनवरी 2024 को होगा मस्जिद की जगह वाले राम मंदिर का उदघाटन। पर विरोधियों को तो शाह जी-मोदी जी की निकाली तारीख में भी मीन-मेख निकालने से मतलब है। और कुछ नहीं मिला तो कह रहे हैं कि 1 जनवरी ही क्यों? ईसाई कलैंडर की न सही, पर यह कम–से–कम देसी कलैंडर की तारीख तो हर्गिज नहीं है। नाम आत्मनिर्भरता का और काम रामलला से परदेसी कलैंडर की तारीख का इंतजार कराने का — यह कैसी रामभक्ति है भाई! बाबरी मस्जिद का ध्वंस न सही, मंदिर का उदघाटन तो देसी पंचांग से करा लेते!

पर शाह साहब न विरोधियों के देसी पंचांग प्रेम के धोखे में आने वाले हैं, न आत्मनिर्भरता की उनकी दुहाई से, राम मंदिर के उदघाटन के तयशुदा प्रोग्राम से टस से मस होने वाले हैं। मंदिर का उदघाटन तो 1 जनवरी को ही होगा — नये साल में, राम लला के लिए नया भवन। वह भी छोटा-मोटा नहीं, एकदम गगनचुम्बी। छत के रास्ते स्वर्ग लोक में सीधे आने-जाने की सुविधा। और भगवा पार्टी के लिए फिर से दिल्ली की गद्दी पाने की सुविधा। और पब्लिक के लिए भी, अपना परलोक बनाने वालों को गद्दी देने की सुविधा। बेचारों का यह लोक तो बिगड़ गया। न करने को काम, न खरचने को दाम। अब इस लोक का तो कुछ नहीं हो सकता। कम से कम परलोक ही बना लें। यहां रोटी न सही, कम से कम परलोक में तो घी-दूध की नदियों में डुबकी लगाने का टिकट बनवा लें। यानी मंदिर भले रामलला का ही हो, पर नये साल का गिफ्ट, इंसान से लेकर भगवान तक सब के लिए। जो बात पहली जनवरी में है, किसी रामनवमी वगैरह में वो वाली बात कहां!

सॉरी! मथुरा और बनारस की मस्जिद वाले, 2024 के हैप्पी न्यू ईअर पर भी, शाह जी-मोदी जी से किसी गिफ्ट की उम्मीद नहीं रखें। राम मंदिर चालू हो जाएगा, तो यह सिलसिला रुक थोड़े ही जाएगा। तब मथुरा और बनारस का नंबर आएगा। उसके बाद औरों का। जब तक चुनाव आते रहेंगे, भगवाई मस्जिदों वगैरह पर मंदिर बनवाते रहेंगे। मंदिरों का विकास ही तो असली विकास है। शरीर की सेवा वाला विकास भी कोई विकास है, लल्लू!

(व्यंग्यकार प्रतिष्ठित पत्रकार और ’लोकलहर’ के संपादक हैं।)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...