बोर्ड परीक्षार्थियों हेतु मार्गदर्शन कैम्प का हुआ सफल आयोजन….

spot_img

बोर्ड परीक्षार्थियों हेतु मार्गदर्शन कैम्प का हुआ सफल आयोजन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी में पांच संकूलो के अंतर्गत संचालित विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसल्दा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनहर शासकीय हाई स्कूल बोजिया, शासकीय हाई स्कूल चंद्रशेखर पुर के कक्षा 10 वी एवम 12 वी के विद्यार्थियों हेतु मार्ग दर्शन कैम्प आयोजित किया गया। इन सभी विद्यालय के चयनित विद्यार्थी पूरे मनोयोग से अपनी उपस्थिति दर्ज कराए । कैम्प में बोर्ड परीक्षा से संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा पूरी जानकारी दी गई। जिसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करनी है, बोर्ड परीक्षा में किस तरह के प्रश्न आते हैं, उनका उत्तर कैसे लिखना है, किस प्रकार उत्तर लिखने का क्रम होना चाहिए,इन सभी के विषय मे विस्तृत जानकारी प्रदान कर परीक्षा का डर विद्यार्थियों के मन से निकाला गया। विद्यार्थियों के संकाओं का समाधान भी विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। उन्हें परीक्षा तनाव रहित हो कर कैसे दिया जा सकता है पर भी छोटे छोटे टिप्स दिए गए । विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा चयनित विशेषज्ञों के साथ साथ स्थानीय स्तर पर भी विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए थे। सभी ने बच्चों को बहुत ही सुन्दर दंग से मार्ग दर्शन दिया। उच्चाधिकारियों के मंशानुरूप कैंप का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल प्राचार्य एलपी राठिया, शासकीय हाई स्कूल बोजिया के प्राचार्य एलपी तांडे अपने विद्यालय के विद्यार्थी एवम स्टॉफ के साथ उपस्थित रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसल्दा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनहर शासकीय हाई स्कूल बोजिया शासकीय हाई स्कूल चंद्रशेखर पुर के विद्यार्थी एवम शालेय स्टॉफ के साथ संकुल समन्वयक भुनेश्वर प्रसाद पटेल का मार्गदर्शन कैम्प को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

​ प्रतिभा और गर्व का शानदार संगम!… बसंत चतुर्वेदी*

* *​जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में डीडीएस शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बिर्रा की होनहार छात्रा स्नेहा चंद्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को प्रभावित...

CHHATTISGARH NEWS

​ प्रतिभा और गर्व का शानदार संगम!… बसंत चतुर्वेदी*

* *​जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में डीडीएस शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बिर्रा की होनहार छात्रा स्नेहा चंद्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को प्रभावित...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...