spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Tuesday, February 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

एसबीआई लैलूंगा के सामने से हुई मोटर साईकिल की चोरी

एसबीआई लैलूंगा के सामने से हुई मोटर साईकिल की चोरी

लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने से दिन दहाड़े एच. एफ. डिलक्स मोटर साईकिल को किसी आज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है । जबकि बुधवार के दिन होने के कारण जनपद पंचायत लैलूंगा के बाउड्रीवाल के अंदर तथा एसबीआई के सामने सैकड़ों कि संख्या में लोगों का आना जाना हो रहा था । जिसके बाद भी पूर्व से घात लगाये चोरों ने मोटर साईकिल चालक को नजर अंदाज कर मौके का फायदा उठाते हुए ग्राम गमेकेला निवासी संदीप कुमार पोर्ते का HF डिलक्स बाइक को चोरी कर लिया गया है । चोरी गई मोटर साईकिल में नम्बर प्लेट में फिलहाल नम्बर नहीं लिखा गया है । शोल्ड का स्टिकर लगा हुआ । प्रार्थी संदीप ने बैंक के अंदर किसी काम से गया हुआ था, उसी समय किसी अज्ञात ने समय की नजाकत का फायदा उठाकर बाइक को चोरी करने में सफल रहा है । चोरी होने के तुरंत बाद संदीप ने तथा उसके दोस्तों के द्वारा आस पास में पतासाजी करके देखा गया परन्तु कहीं पर पता नहीं चलने के कारण पुलिस थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । मामले की सूचना मिलते ही तत्काल लैलूंगा पुलिस ने बिना समय गंवाये ही पता तलाश में जुट गई । प्रार्थी संदीप पोर्ते के द्वारा बैंक की सीसीटिवी फुटेज को चेक कराने को बैंक अधिकारियों ने पहले एफ. आई. आर. कराने के बाद सीसीटिवी फुटेज देने की बात कहा गया । जिसके पुलिस थाना लैलूंगा के विवेचक सोमेश गोस्वामी ने हमराह स्टाफ के साथ सीसीटिवी फुटेज को खंगालने पर यह पता चला की बैंक की सीसीटिवी की डिस्पले में कुछ भी दिखाई नही दे रहा है । जब बैंक के दरवाजे से मोटर साईकिल की चोरी हो जाती है और बैंक की सीसीटिवी की तकनीकी खराबी होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है । भारतीय स्टेट बैंक शाखा – लैलूंगा की सीसीटिवी की खराबी के कारण हो चोरी घटनाओं पर से पर्दा नही उठने से बैंक की खामियाँ उजागर होने लगी है । फिलहाल खबर लिखे जाने तक चोरी गई मोटर साईकिल का कोई सुराग नहीं लग सका है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, निर्दयी पिता गिरफ्तार🚨  लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा...

🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, निर्दयी पिता गिरफ्तार🚨  लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा...
Latest
🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न... लैलूँगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, सालिक साय ने दिलाई दवा सेवन की शपथ
मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान — गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी व... 🚨 होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व म... रायपुर में साइंस वाणी का सम्मान समारोह

लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौह...
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद.... प... लैलूंगा के पत्रकार संतोष कुमार चौहान उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित
रायपुर।
भ्रष्टाचार पर 'मेहरबान' तमनार सीईओ ! साहब को RTI ज्ञान नहीं या गुनाहगारों को बचा... 🚨 वायरल वीडियो पर सख्त एक्शन — एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर दो गुट के मारप...