spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा की शुरुआत किया विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने

हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा की शुरुआत किया विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने

लैलूंगा:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वाधान में आज 26 जनवरी को ब्लॉक स्तरीय हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार के अगुवाई में आज ग्राम पंचायत फुलीकुंडा से किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा का यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार, जनपद पंचायत लैलूंगा के अध्यक्ष श्रीमती किरण पैकरा, नगर पंचायत लैलूंगा के अध्यक्ष श्रीमती मंजू मित्तल, जिला पंचायत रायगढ़ के सदस्य एवं सभापति महिला बाल विकास श्रीमती यशोमती सिंह सिदार, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारी सिदार के गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत फुलीकुंडा में घर घर जनसंपर्क किया गया एवं केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और देश में बढ़ती वैमनस्यता के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी लोगों को जानकारी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री सिदार में कहा कि कांग्रेश पार्टी द्वारा जिस तरह भारत जोड़ो अभियान पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। उसी तरह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आने वाले 60 दिनों में पूरे लैलूंगा विधानसभा के 272 बूथों और 300 से ज्यादा ग्रामों में कांग्रेश के कार्यकर्ता जाएंगे एवं उन्हें केंद्र की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। साथ ही कांग्रेस की राज्य सरकार की उपलब्धियों और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा ने इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम हर मतदान बूथों तक पहुंच कर राहुल गांधी जी के संदेश और नरेंद्र मोदी सरकार की नाकामियों का कच्चा चिठ्ठा हर घर तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयार हैं। आने वाले 60 दिनों में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के घर तक हम पहुंचेंगे तथा उन्हें देश में बढ़ रही नफरत और समाप्त हो रहे भाईचारा के खिलाफ जागरूक करेंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा और अनेकता में एकता हिंद की विशेषता का पैगाम लोगों तक हम इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से पहुंचाएंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल, राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा समन्वयक वीरेंद्र शाह, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोशन पंडा, युवा कांग्रेस लैलूंगा नगर अध्यक्ष आलोक गोयल, सेवादल संगठन रूपधर दास महंत, माणिक पटनायक, मुरली साहू, सतीश शुक्ला, वीर सिंह राठिया, नेहरू राठिया, अमृत साहू, सरपंच गौतम राठिया, मोहनलाल साहू, आकृति सारथी, विक्की वैष्णव, शानू खान, खगेश्वर प्रधान, सुखराम सिदार, छत्रसाल, सुरेश राठिया, एतवार साए, पोथी राम सिधार, रवि यादव आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर

रायगढ़। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पंचायत लैलूँगा...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 ... मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा