पीने के पानी को तरसते सालर के निवासी….

spot_img

पीने के पानी को तरसते सालर के निवासी

चंद्रशेखर जायसवाल

0 समस्या सुनने वाले जनप्रतिनिधि व संबंधित विभाग है मौन

सारंगढ़ जल जीवन मिशन द्वारा घर घर पीने पानी पहुंचाने का लक्ष्य ग्राम पंचायत सालर में जाकर पूरी तरह फैल नजर आती है। इस बस्ती में निवासरत लगभग पांच सौ की आबादी पीने के पानी की समस्या से लंबे समय से जूझते हुए जीवन जीने को मजबूर है।
सारंगढ़ जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर ग्राम सालर बस्ती में ग्रामवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे है पर इनकी समस्या का सुध लेने वाला कोई नही है। गर्मी के दस्तक के साथ ही पानी की समस्या दिखने लगी है। ऐसा लगता है जन प्रतिनिधि व संबंधित विभाग को सालर निवासियों के इस समस्या से कोई सरोकार ही नही है। ग्रामीणों का कहना है कि सालर बस्ती में पानी की समस्या कोई नई बात नही है।सालो से इस समस्या के साथ जीवन जीने को मजबूर है।इन्हे लगभग एक किमी दूर बस्ती के बाहर स्कूल में लगे बोरवेल से पानी लाना पड़ता है। पर आज तक इस समस्या का कोई स्थाई हल प्रशासन और जन प्रतिनिधियों द्वारा नही निकाला गया है। जिस कारण हम ग्रामीणों को पानी की हर बुंद के लिए तरसना पड़ता है।

0 स्कूल में लगे बोरवेल से चल रही है जिंदगी

ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के बाहर स्कूल में लगे बोरवेल से उनकी पीने के पानी की जरूरत पूरी होती है। जिसमे सुबह से ही पानी के लिए लंबी कतार लगी रहती है। अगर कभी बोर खराब हो जाए तो पानी की समस्या और बढ़ जाती है।

0 जल जीवान मिशन का पता नही

जल जीवन मिशन के तहत घर घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा रखा गया है। पर सालर में इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है। भोले भाले ग्रामीणों को जब जल जीवन मिशन के बारे में पूछा गया तो उनको इस योजना की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। साथ ही कहने लगे की सरकार की ऐसी कोई योजना है जिससे उनके बस्ती में पानी की समस्या ठीक हो सकती है तो प्रशासन इस योजना का लाभ उन्हें क्यों नही दे रही ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...