विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने मेरिट में नाम बनाने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई

ममता साहू की कलम से

रायगढ़, 14 मई 2022/ विधायक लैलूँगा श्री चक्रधर सिंह सिदार ने 10वीं व 12 वीं के परीक्षा परिणामों में मेरिट लिस्ट में नाम बनाने वाले सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने दसवीं की टॉपर सुमन पटेल और 12वीं की टॉपर कुंती साव को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। लैलूँगा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा मुस्कान अग्रवाल को कक्षा 10वीं के मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त करने व प्रदेश के सभी आत्मानंद स्कूल्स में से 10 वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने के लिए बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने मेरिट लिस्ट में 5 वां स्थान बनाने वाली तमनार की रितु साव 6वें स्थान पर आयी तमनार की ही नूपुर पटनायक और 8वां स्थान प्राप्त करने वाली बाँसपाली तमनार की एकता रानी साहू को भी विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन सभी छात्राओं ने अपनी सफलता से पूरे क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। इससे भावी परीक्षार्थियों को प्रेरणा व विश्वास मिलेगा कि वे भी मेहनत कर ऐसी सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों के साथ उनके परिजनों और शिक्षकों को भी बधाई दी है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसे छात्र जिन्हें आशानुरूप सफलता नही मिली या जो असफल हुए हैं वे हिम्मत न हारें। बल्कि इस परिणाम से सीख लेते हुए दुगुने समर्पण से तैयारी में जुटे, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...