*मुक्तिधाम में लगे लोहे के एंगलों की चोरी, चंद घंटों में चोरी के माल समेत पकड़ा गया आरोपी*….

● *मुक्तिधाम में लगे लोहे के एंगलों की चोरी, चंद घंटों में चोरी के माल समेत पकड़ा गया आरोपी*….

*रायगढ़* । कल दिनांक 19.02.2023 को ग्राम कोतमरा के सरपंच अमीन कुमार पटेल (उम्र 53 वर्ष) के द्वारा थाना पुसौर में ग्राम कोतमरा के मुक्तिधाम से 03 नग लोहे का एंगल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी पर चोरी का अपराध दर्ज कर पतासाजी में लिया गया । थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में माल मुल्जिम की पतासाजी किया गया । पुसौर पुलिस के सक्रिय सूचनातंत्र पर जांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहरसिंह का दिलचंद नट (33 साल) को क्षेत्र में संदिग्ध घूमते देखा गया है । तत्काल पुसौर पुलिस ने संदेही दिलचंद नट को हिरासत में लिया गया जिससे मुक्तिधाम में लगे लोहे के एंगल चोरी के संबंध में पूछताछ किये जाने पर चोरी करना स्वीकार किया । *आरोपी दिलचंद नट पिता स्व. रंगसाय नट उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम लोहरसिंह* के मेमोरंडम पर 3 लोहे का एंगल कीमती 9,000 का बरामद किया गया है । चोरी के मामले 6 घंटे के भीतर माल मुल्जिम की पतासाजी में निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक शंभु पाण्डेय, आरक्षक चंद्रशेखर लोधा, लक्ष्मी पटेल, नवधा भैना की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...