पुजारी के घर से मंदिर का समान और बर्तनों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस ने भेजा रिमांड

पुजारी के घर से मंदिर का समान और बर्तनों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस ने भेजा रिमांड

लैलूंगा/पत्थलगांव मेन रोड में सलखिया हनुमान मंदिर के पुजारी के पुराने मकान से बर्तन व मंदिर के घंटी वगैरह चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गये सारे समानों की बरामदगी कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । पुजारी द्वारा आज थाना लैलूंगा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था ।

घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी सुधांसु पण्डा (60 वर्ष) थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.05/2022 की रात्रि करीब 7-8 बजे मंदिर से पुजा पाठ कर अपने घर वापस घर चला गया था । मंदिर के पास पुराना घर जो 3-4 माह से खाली पडा उसके पास रखने वाली राधिका सोनी फोन कर बताई कि पुराने घर में कोई चोर घुसा था । तब आकर देखा घर के उपर का छप्पर टुटा हुआ था और अंदर पेटी में रखे नगदी 2000/- रूपये एवं मंदिर का समान घंटी, बर्तन, ताबीज, धोती, गमछा, जुमला 3,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना दरम्यान मौका निरीक्षण पर पहुंचे थाना प्रभारी लैलूंगा नारायण सिंह द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया जिसमें गांव सलखिया के शांतनु पैकरा पर चोरी का संदेह किये जिस पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । शांतनु पैकरा बताया कि रुपयों की जरूरत पर उसने दिनांक 21मई 2022 की रात्रि सुधांशु पंडा के पुराने मकान का छप्पर तोड़कर मकान अंदर प्रवेश कर पुराना पेटी से 2 नग पीतल घंटी, 2 नग स्टील की थाली, एक नग पीतल का छोटा गंजी सिल्वर का ढक्कन सहित, एक स्टील का छोटा झारा चोरी कर अपने घर ले गया जिसे पेटी में छुपा कर रखा था । आरोपी शांतनु पैकरा पिता जागेश्वर पैकरा उम्र 26 वर्ष निवासी सलखिया थाना लैलूंगा के मेमोरेंडम पर पुलिस द्वारा आरोपी से चोरी की संपत्ति की बरामदगी कर आरोपी को नकबजनी के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की बरामदगी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा के साथ प्रधान आरक्षक रामरतन भगत, सोमेश गोस्वामी शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...