चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय!

चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय!

रोहित कुमार

तमनार। रायगढ़ जिला का तमनार ब्लॉक में कुम्हार समाज के द्वारा चक्र पूजन एवं कुराल पुराण कथा का आयोजन किया गया था जिसमें तृतीय व चतुर्थ दिवस में विशेष 23 फरवरी 2023 को रुद्रपाल रत्नेश्वरी के विवाह पूरे उत्साह से मनाया गया। तथा 24 फरवारी को पूर्णाहूति एवं महाप्रसाद (भंडारा) पश्चात् शाम तक में मूर्ति विसर्जन हुई।

यह पूजा कुम्हार जाति समाज के द्वारा पारंपरिक रूप से सालों से की जा रही है, किंतु तमनार ब्लॉक की बात करें तो, यहां लोगों के अनुसार चक्र पूजा में रुद्रपाल रत्नेश्वरी विवाह भव्य रूप में पूरी आस्था के साथ किया गया, रुद्रपाल को कुम्हार जी का रूप एवं रत्नेश्वरी में कुम्हारिन जी की रूप देखे जाते हैं। तमनार में पूरे रीति रिवाज से रुद्रपाल रत्नेश्वरी अर्थात कुम्हार कुम्हारिन की शादी की पूरी रस्में से निभाई जाती है, जिसमें कुम्हार द्वारा ग्राम के सभी गली मोहल्लों से गुजरते बरात ले जाना एवं कुम्हारिन को उनके घर से विदा कर लाने एवं चक्र पूजा मण्डप में पूरे रस्मो रिवाज से विवाह कराया गया, आदर्श कुम्हार समाज जिला रायगढ़ अंचल से तथा तमनार के सभी मोहल्लों तथा आस-पास से लोग इस चक्र पूजा तथा कुराल पुराण कथा सुनने भारी संख्या में उपस्थित हुए थे, यह दोपहर से रात तक रुद्रपाल रत्नेश्वरी का विवाह रचाया गया साथहि अन्य शादियों की भांति रुद्रपाल रत्नेश्वरी को भी लोगों द्वारा उपहार स्वरूप अपने सामर्थ्य के अनुसार चढ़ावा चढ़ाये, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनिति राठिया(पूर्व विधायक लैलूंगा) के रूप में शामिल हुए, इस आयोजन में शाम को मंडप पहुंचकर भगवान श्री हरि विष्णु नारायण के पूजा अर्चना किये तथा कुम्हार समाज की विकास हेतु एवं सामाजिक संगठन को बनाये रखने के लिए बैठक तथा समाज हित में सामाजिक भवन देने की घोषणा श्रीमती गोमती साय जी द्वारा की गई तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधि सतीशचन्द्र बेहरा(जि.महामंत्री), देवेन्द्र प्रताप सिंह(जि.पं. सदस्य), श्रीमती रानी साहिबा, विनायक पटनायक(जि.यु.मो. अध्यक्ष),कैलाश पटनायक, योगेश गुप्ता, जागेश्वर बेहरा, रमेश बेहरा, जतीन साव(मं.अध्यक्ष तमनार), अश्विनी पटनायक(ग्राम गोंटिया), गोकुलानंद पटनायक, स्नेहलता सिदार, ममता साव, समेनाथ मांझी, विजय शंकर पटनायक व अन्य गणमान्य नागरिक, माता, बहन, भाई-बंधुओं की उपस्थिति रही, 24 फरवरी को उक्त चक्र पूजा में जिला रायगढ़ भर से कुम्हार समाज पदाधिकारियों तथा अन्य जाति समाज के लोग पूर्णहुति एवं महाप्रसाद (भंडारा) में उपस्थित हुए कुम्हार समाज पदाधिकारियों में रामचरण कुम्भकार(जिला अध्यक्ष आदर्श कुम्हार समाज जिला रायगढ़ अंचल), जयलाल राणा(उपाध्यक्ष), कृष्णा राणा(सचिव), कमलेश कुमार राणा (जिला संरक्षक) कन्हैया कुम्हार (जिला जोन प्रभारी), घुराउ कुम्हार (जिला कार्यकारिणी सदस्य) शिव प्रसाद राणा (अध्यक्ष ब्लॉक डभरा) माधव राणा (अध्यक्ष ब्लॉक घरघोड़ा),गंगाधर प्रजापति, गंगाराम राणा, झुमुकलाल कुराल (ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक तमनार), बल्लभ राणा, सरधाराम कुम्हार, छत्तरसाय कुम्हार एवं अन्य पदाधिकारी, ग्राम प्रमुखों सह कुम्हार जाति बन्धु का इस पूजा में उपस्थित हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...