शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण🌼

🌼शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण🌼
रायगढ़ जिले के अंतर्गत विकासखंड लैलूंगा के अंतिम छोर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में बसा ग्राम लमडांड़ के आश्रित मोहल्ला में शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा संचालित है, जो कि उड़ीसा सीमा से भी लगा हुआ है जहां पर केवल धनवार व उरांव जनजाति के लोग निवास करते हैं, यह एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां लगभग पिछले आठ वर्षों से नंदकिशोर सतपथी(प्रधान पाठक) द्वारा अकेले ही संस्था का संचालन किया जा रहा है ,पदस्थ प्रधान पाठक श्री नंदकिशोर सतपथी शाला में प्रारंभ से ही उसी संस्था में पदस्थ हैं जिनके द्वारा एकल शिक्षक होते हुए भी बहुत ही अच्छे ढंग से संस्था को और बच्चों के स्तर को मेंटेनेंस कर रखे हुए हैं, उक्त संस्था में सभी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन भली-भांति पूर्ण रूप से किया जाता है, इसी तारतम्य में दिनांक 30-01- 2023 दिन सोमवार को शाला समिति के अनुमोदन पश्चात नियमतह विकास खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेकर बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम शाला समिति की उपस्थिति में रखा गया। जिसमें सर्वप्रथम क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल कुर्रा गुफा ,खम्हार पाकुट जलाशय , जनपद पंचायत कार्यालय ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय,थाना ,एसडीएम कार्यालय,तहसील कार्यालय ,उद्यान रोपणी लैलूंगा व माड़ो गुफा का भ्रमण कराया गया, जिसमें जनपद पंचायत लैलूंगा पहुंचते ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमान वीरेंद्र राय जी के द्वारा सभी बच्चों व शाला समिति के सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया उसके पश्चात सभी बच्चों से परिचय प्राप्त कर पूरे जनपद में सभी विभाग से अवगत कराते हुए भ्रमण कराया गया और सभी को जनपद सभाकक्ष में बैठाकर आपसी चर्चा किया गया और कई जानकारियां बच्चों व शाला समिति को दिया बच्चों द्वारा अधिकारी को भी कई प्रश्न पूछा गया जिससे अधिकारियों द्वारा प्रसन्नता पूर्वक उनका उत्तर देकर तारीफ किया गया तत्पश्चात विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भ्रमण किया गया वहां पर बच्चों व एसएमसी के सभी सदस्यों को हमारे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एसएस राजपूत जी एवं बीआरसीसी अरविंद राजपूत जी द्वारा सभी बच्चों व समिति के सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए कार्यालय के सभी कक्ष एवं विभागों से अवगत कराया गया और बच्चों को बीआरसीसी व कंप्यूटर ऑपरेटर अकाउंटेंट तथा आवक जावक शाखा मैं बैठकर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ तत्पश्चात विकास खंड कार्यालय की ओर से सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई उसके पश्चात थाना का भ्रमण कराया गया जिसमें थाना के सभी विभाग व कक्षो से अवगत कराते हुए बंदी गृहों का भी निरीक्षण कराया गया मुंशी के द्वारा बच्चों को थाने के कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया उसके पश्चात तहसील व एसडीएम कार्यालय का भ्रमण कराया गया जिसमें एसडीएम कक्ष तहसीलदार कक्ष नायब तहसीलदार कक्ष का अवलोकन कराया गया उसके पश्चात उद्यान रोपणी कुंजारा लैलूंगा मैं भोजन ग्रहण करने के पश्चात वहां के स्टाफ संदीप जी के द्वारा सभी को पूरे उद्यान का भ्रमण कराकर वृक्षों,पौधों,फूलों, फलों के बारे में विस्तार से बताया गया अंत में माड़ो गुफा से शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।पूरे शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में हमारे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी शेखर सिंह राजपूत जी का भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन रहा।
(मैं पिछले 2015 से इस विद्यालय में एकल शिक्षक के रूप के रूप में कार्य कर रहा हूं, फिर भी मुझे शाला की गुणवत्ता को बनाए रखने और हर गतिविधि में हमारे शाला विकास समिति का भरपूर सहयोग मिलता रहता है जिस कारण आज हम बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम को सफल बना पाए हैं, मैं मेरे समस्त शाला समिति परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और तहेदिल से उनका आभारी हूं – ‌ नंदकिशोर सतपथी ‌ प्रधान पाठक शास प्रा शाला नवामुडा़)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने लैलूँगा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र साह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

23 जून 2026 रायगढ़। इस अवसर पर रोशन साहू ने बीरेंद्र साह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...