● हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार, भूपदेवपुर पुलिस ने भेजा रिमांड…..

spot_img

● *जमीन विवाद पर भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार*….

● *हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार, भूपदेवपुर पुलिस ने भेजा रिमांड*…..

*रायगढ़* । भूपदेवपुर पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर भतीजे पर टांगी से गर्दन पर प्राण घातक वार करने वाले आरोपी रामलाल राठिया (66 साल) निवासी ग्राम बिंजकोट को आज हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

आहत/आवेदक उदे राम राठिया पिता समारू राम राठिया उम्र 28 वर्ष साकिन बिंजकोट अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घटना के संबंध में 29 जनवरी को थाना भूपदेवपुर में आवेदन दिया गया । आवेदन को जांच में लेकर आहत/आवेदक उदे राम राठिया और गवाहों का कथन लिया गया । आहत उदे राम बताया कि दिनांक 18.01.2023 को इसका बड़ा पिताजी रामलाल राठिया जमीन विवाद के पुराने रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुये हाथ में रखे टांगी के धार तरफ से 02 बार गर्दन में मारा जिससे अचेत हो गया । घरवाले और पास पड़ोस के लोग सीएचसी चपले लेकर गये जहां से मेडिकल कालेज रिफर किया गया । जहां से दिनांक 28.01.23 को डिस्चार्ज किया गया है ।

घटना को लेकर आहत द्वारा आवेदन दिये जाने पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा आहत के आये चोंटो का मुलाहिजा एवं क्यूरी कराया गया और बेडहेड टिकट प्राप्त किया गया है । क्यूरी रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा आहत को आयी चोंट को गंभीर किस्म का होना लेख किये जाने पर आरोपी रामलाल राठिया पिता मोहर साय राठिया के विरूद्ध दिनांक 03.03.2023 को धारा 294, 506, 307 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Bemetara News: बेमेतरा में HIV/AIDS जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों से दिया बचाव और भेदभाव मिटाने का संदेश

HIV AIDS Awareness Campaign: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहभट्ठा के विद्यार्थियों के लिए एचआईवी/एड्स जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...

CHHATTISGARH NEWS

Bemetara News: बेमेतरा में HIV/AIDS जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों से दिया बचाव और भेदभाव मिटाने का संदेश

HIV AIDS Awareness Campaign: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहभट्ठा के विद्यार्थियों के लिए एचआईवी/एड्स जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...