रायगढ़ पुलिस के “जनचेतना” शिविर का धरमजयगढ़ के खम्हार से शुभारंभ……

रायगढ़ पुलिस के “जनचेतना” शिविर का धरमजयगढ़ के खम्हार से शुभारंभ……

एसएसपी सदानंद कुमार पहुंचे कापू-धरमजयगढ़ की सीमा से लगे खम्हार गांव

*रायगढ़* । दूरस्थ थानों के औचक निरीक्षण पर निकले रायगढ़ एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा रायगढ़ पुलिस के “जनचेतना” नाम से जागरूकता अभियान की शुरुवात स्वयं धरमजयगढ़ और कापू थाने की सीमा पर बसे गांव खम्हार जाकर की गई । जागरूकता शिविर की शुरुवात में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय सरपंच, ग्रामजनों के साथ मिलकर शहीद लक्ष्मी नारायण राठिया के माता पिता का अभिवादन करते हुए सर्वोच्च बलिदान हेतु उनका अभिनंदन किया गया और शहीद लक्ष्मी नारायण राठिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किये ।

अपने संबोधन में एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा ग्रामजनों को जनचेतना शिविर आयोजित करने का उद्देश्य बताये कि जनचेतना शिविर मुख्यतः तीन बिंदुओं पर नागरिकों में जागरूकता प्रसारित करने पर आधारित है – (1) साइबर फ्रॉड के तरीके और उनसे बचने के उपाय (2) नशामुक्ति का महत्व और नशे के सेवन के दुष्परिणाम (3) यातायात नियमों संबंधी जागरूकता ।

जनचेतना शिविर के मंच से उनके द्वारा ग्रामजनों को वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देकर उन्हें अपने बैंक खाते, एटीएम, OTP तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को मोबाइल पर शेयर करने से मना कर बताए कि बैंक से कभी भी ओटीपी या केवाईसी अपडेट के लिए फोन नहीं किया जाता बैंक संबंधी कोई भी कार्य हो तो स्वयं बैंक जाकर करावें । उन्होंने साइबर ठगों द्वारा किए जाने वाले कॉल जो नौकरी लगाने, इनामी कूपन, मोबाइल टावर लगाने इत्यादि के नाम पर कर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं, इस संबंध में ग्रामवासियों को जानकारी दिए और ऐसे कॉल से बचें, किसी लालच में ना आए। दुर्भाग्यवश ऐसी धोखाधड़ी की घटना घटती है तो तत्काल अपने बैंक जाकर खाता होल्ड कराएं और पुलिस में शिकायत दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों से चर्चा में बताएं कि क्षेत्र में घटित अपराधों की समीक्षा में वे पाये कि अधिकतर मामलों में आरोपी द्वारा क्षणिक आवेश में अपराध कारित किया गया है जिसका कहीं ना कहीं एक कारण नशा भी है । नशा सभ्य समाज की विकास में बाधा है, नशा से हमारे नवयुवकों को दूर रखना है इसलिए गांव में अवैध शराब बनने ना दें ।अवैध शराब बिक्री करने वालों की सूचना पर पुलिस को दें, पुलिस कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी। सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रहवासियों को बताया गया कि अपनी सावधानी से काफी हद तक सड़क दुर्घटना बचा जा सकता है । उन्होंने हमेशा हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाने लोगों को प्रेरित किया और उन्होंने वाहन चलाते समय अपने आवश्यक कागजात मोबाइल पर अथवा उनके जेरॉक्स (फोटोकॉपी) साथ रखने कहा गया । उन्होंने क्षेत्र के लोगों को दिगर प्रांत काम करने जाने के पहले गांव के सरपंच, पंच को संपूर्ण जानकारी देने कहा गया जिससे किसी प्रकार की आवश्यकता, मदद पर पुलिस उनसे संपर्क कर सके । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को आपस में मिलजुल कर रहने और किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए स्थानीय थाना प्रभारी, एसडीओपी धरमजयगढ़ को संपर्क करने बताया गया । जन चेतना जागरूकता शिविर में एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना धरमजयगढ़ का स्टाफ, ग्राम खम्हार के सरपंच, पंच तथा काफी संख्या में गांव के महिला पुरूष उपस्थित थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

राम मंदिर मुद्दे पर बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में मटकी फोड़कर जताया विरोध

बिलासपुर - अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...