बलवा और हत्या के प्रयास मामले के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, #कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड….

● *बलवा और हत्या के प्रयास मामले के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, #कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड*….

● *होली के दिन जोगीडीपा और बापू नगर के युवकों के बीच हुआ था झगड़ा मारपीट, आरोपियों पर गैर जमानतीय धाराओं के तहत दर्ज है अपराध*…..

*रायगढ़* । होली के दिन जोगीडिपा और बापू नगर के युवकों के बीच नाचने-गाने के बीच झगड़ा मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के विरूद्ध बलवा और हत्या का प्रयास का काउंटर मामला दर्ज किया गया है । मारपीट के आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार हैं । घटना को लेकर गवाहों ने बताया कि होली के दोपहर दोनों मोहल्ले के 10-15 लड़के एक दूसरे पर डंडा ,राड, पत्थर से प्राण घातक हमला कर कर चोट पहुंचाये हैं । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्टाफ और मुखबिर लगाकर रखा गया है । 11 मार्च को मामले के एक आरोपी रूपेंद्र सारथी पिता स्वर्गीय अमृत सारथी उम्र 27 साल निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

घटना के बाद से फरार आरोपियों की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से पता तलाश कर रही थी कल मुखबीर सूचना पर अपराध के नामजद आरोपी (1) यशराज सारथी उर्फ रज्जू पिता भरत लाल सारथी उम्र 22 साल (2) दुर्गेश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 19 साल दोनों निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ को केवडाबाड़ी बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिन्हें कोतवाली पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया है, शेष फरार आरोपियों की कोतवाली पुलिस सघन पतासाजी कर रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...