spot_img
Friday, February 20, 2026
Friday, February 20, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अवैध शराब, जुआ सट्टा के साथ ही चक्रधरनगर पुलिस ने छेड़ा तेज आवाज़ वाले बुलेट पर कार्यवाही का अभियान…..

● *अवैध शराब, जुआ सट्टा के साथ ही चक्रधरनगर पुलिस ने छेड़ा तेज आवाज़ वाले बुलेट पर कार्यवाही का अभियान*…..

● *मॉडिफाई साइलेंसर लगाये 3 बुलेट चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही*….

*रायगढ़* । अवैध शराब, जुआ सट्टा पर कार्यवाही के क्रम अब चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वालों पर कार्यवाही करना प्रारंभ किया गया है । गत दिनों एसएसपी सदानंद कुमार ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे बुलेट/ बाइक में तेज आवाज वाली साइलेंसर लगाकर चला रहे युवकों को मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी देकर जागरूक करने के साथ उन्हें साइलेंसर बदलवाने का एक मौका दें इसके साथ ही दुकानदारों को ऐसे साइलेंसर ना बेचने की हिदायत दिया जावें । समझाइश के दौर के बाद अब कर्कश और कान फोडू आवाज करती बुलेट व बाइक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गया है । निर्देशों के पालन में कल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर द्वारा थाना के स्टाफ के साथ विभिन्न चौक-चौराहों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । इस दौरान 06 एमव्ही एक्ट के प्रकरण बनाये गये जिसमें तीन मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ा रहे युवकों को पकड़ा गया है जिन्हें थाना प्रभारी द्वारा साइलेंसर निकलवाने की हिदायत देकर उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माने की राशि वसूल किया गया है ।

वहीं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में अवैध शराब, जुआ सट्टा पर कार्यवाही के क्रम में कल दिनांक 04/04/23 को अवैध शराब के 02 मामलों में 11 लीटर महुआ शराब जप्त किये गये तथा सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी- राजू सेठ पिता लिंगराज सेठ उम्र 24 वर्ष साकिन बोईरदादर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया है जिससे नगदी रकम 3,000 रूपये व सट्टा-पट्टी जप्त किया गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासाकोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की...

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासाकोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की...
Latest
रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनल... 20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में धमाकेदार ऑफर... पूरी जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?... चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम... पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल