spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

वृद्ध की शिकायत पर तमनार पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दिलाये वृद्ध की ऋण पुस्तिका और ₹29,000….

● *वृद्ध की शिकायत पर तमनार पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दिलाये वृद्ध की ऋण पुस्तिका और ₹29,000*….

*रायगढ़* । कल सुबह ग्राम महलोई का वृद्ध बाबूलाल साहू (उम्र करीब 60 वर्ष) अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ थाना तमनार आकर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज को अपनी व्यथा सुनाया और बताया कि उसके गांव का भरतलाल साहू उसकी जमीन बिक्री कराने के नाम पर उसका ऋण पुस्तिका और ₹29,000 लेकर वापस नहीं कर रहा है ।

वृद्ध की यथास्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा वृद्ध से विस्तृत पूछताछ किया गया । वृद्ध बाबूलाल साहू बताया कि अनावेदक भरतलाल साहू उसका रिस्ते में भतीजा है, वह अपनी 3 एकड़ जमीन को बेचना चाहता था, जिसकी जानकारी भरत को होने पर वो जमीन बिक्री करा दूंगा कहकर दो महीना पहले ऋण पुस्तिका मांगा और दो बार में 29,000 रूपये दस्तावेज तैयार करने के नाम पर ले लिया । काफी दिन हो गये जमीन बिक्री नहीं होने पर भरत से ऋण पुस्तिका और रूपये मांगने पर गाली गलौच कर रहा है । वृद्ध अपने रूपये डूबते देखकर काफी परेशान था । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने के प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा को अनावेदक भरतलाल साहू को थाना तलब करने निर्देशित किये । तमनार स्टाफ भरतलाल साहू को थाने लाया गया । शिकायतकर्ता और अनावेदक का आमने सामने बिठाकर पूछताछ किया गया । दोनों पक्षों की बातें सुनकर मामला आपसी लेन-देने का होना प्रतीत हुआ, थाना प्रभारी द्वारा अनावेदक भरतलाल साहू को बाबूलाल से लिये हुये ऋण पुस्तिका और ₹29,000 तुरंत लौटाने बोले जिस पर भरतलाल अपने घर से ऋण पुस्तिका और ₹29,000 लेकर आया जिसे बाबूलाल साहू को दिया गया । थाना प्रभारी द्वारा दोनों को झगड़ा विवाद से दूर रहने की समझाइश दिये । ज्ञात हो कि सिनीयर सिटीजन सेल द्वारा वृद्धजनों के शिकायतों, रिपोर्ट के त्वरित निराकरण के चलाये जा रहे “समपर्ण अभियान” को लेकर एसएसपी श्री सदानंद कुमार बेहद गंभीर है, उनके द्वारा सिनीयर सिटीजन की शिकायतों के त्वरित रूप से निराकरण करने के निर्देश सभी प्रभारियों को दिया गया । इस क्रम में तमनार पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही प्रशंसनीय है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जारी है,...
Latest
सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग