● जूटमिल पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब : नेतनागर मौधाभांठा रोड किनारे 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

spot_img

● *जूटमिल पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब : नेतनागर मौधाभांठा रोड किनारे 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*…..

*रायगढ़* । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक राम किंकर यादव के नेतृत्व में कल शाम जुटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर नेतनागर मौधाभांठा रोड किनारे नाकेबंदी कर नहर की ओर से कांवर में दो प्लास्टिक डिब्बा में अवैध महुआ शराब लाते एक व्यक्ति को पकड़ा गया है, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बिरंची मिर्धा पिता नुरपो मिर्धा उम्र 40 वर्ष निवासी नेतनागर मौधाभाठा थाना जूटमिल रायगढ का बताया जिसके कब्जे से दो नग 15 लिटर क्षमता वाली प्लास्टिक के जरकीन में भरा हुआ हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब करीब 20 लीटर कीमती करीब 2,000/- रूपये का जप्त किया गया है । आरोपी बिरंची मिर्धा पर थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक राम किंकर यादव के साथ थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक जितेश्वर चौहान और गणेश सिंह पैंकरा शामिल थे । नो पदस्थ थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्यवाही के लिए मुखबिरों के साथ अपने स्टाफ प्रत्येक बीट पर सक्रिय किए गए हैं और सूचनाओं पर कार्यवाही की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...