पूंजीपथरा इंडस्ट्रियल महुआ चौक छेत्र में खुले आम बेच रहे हैं देशी एव विदेशी मदिरा…

पूंजीपथरा इंडस्ट्रियल महुआ चौक छेत्र में खुले आम बेच रहे हैं देशी एव विदेशी मदिरा

छत्तीसगढ़ राज्य का नाम को बदनाम करने का बीड़ा उठाये है वहां के कुछ स्थानीय लोग । जिनको वहां के स्थानीय शासन प्रशासन से भी सह मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है

रायगढ़ जिला से महज 25 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत समरूमा का आश्रित ग्राम पूंजीपथरा में जहां आज लगभग 50 कंपनी संचालित है,जहा पर लाखों की संख्या में आज कार्य करने वाले वर्करों का रहना बसना पूंजीपथरा क्षेत्र में होता है जहां पर आज बहुत बड़ा मार्केट भी लगता है । उसी का फायदा उठाते हुए कुछ वहां के स्थानीय लोग अपने दबंगई से खुलेआम देसी महुआ एवं अंग्रेजी शराब का व्यापार कर फल फूल रहे हैं । लेकिन वहां का गंदा माहौल को देखकर वहां के स्थानीय महिलाएं एवं पुरुष कई बार लिखित शिकायत पूंजीपथरा थाना में भी कर चुके हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई उनको नजर नहीं आई और आज भी पूंजीपथरा महुआ चौक पर खुलेआम देशी विदेशी मदिरा का बड़ा मार्केट सुबह-शाम लगता है। और वहां पर जगह-जगह कांच के टुकड़े एवं डिस्पोजल पानी का बॉटल इधर-उधर बिखरे हुए गंदगी बहुत ही अधिक मात्रा में हो रहा है जिससे वहां के स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और तो और वहां जगह जगह रोड पर बैठकर पीते हैं जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है यूं तो आज क्षेत्र में इतना सारा इंडस्ट्रियल कंपनी खुलने के बाद पर्यावरण तो ऐसे ही दूषित हो ही रहा है और ऊपर से चोरी छुपे देशी विदेशी मदिरा बेचने वालों के कारण जगह-जगह गंदगी भी फैल रहा है, वहां के स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में थाना तो है लेकिन आज दारू बेचने वालों के ऊपर कभी भी कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आती है।।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...