खाताधारक की बिना जानकारी रुपए कटने की शिकायत के बावजूद खाता होल्ड न होने से दो बार खाता से रूपये कटे…

खाताधारक की बिना जानकारी रुपए कटने की शिकायत के बावजूद खाता होल्ड न होने से दो बार खाता से रूपये कटे…

पीड़ित के शिकायत बाद भी बैंक के खाता होल्ड नही करने से दुबारा कट गए रूपये।

*कबीर चौंक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की लापरवाही आई सामने।*

*जिम्मेदारी की भूमिका पर उठाए सवाल?? शिकायत के बावजूद बार बार खाता से रूपये कटने का जिम्मेदार कौन??*

रायगढ़:- जूटमिल थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा मोहन सिंह आत्मज बलेश्वर सिंह का कबीर चौंक ग्राहक सेवा केंद्र में एयरटेल पेमेंट बैंक का अकाउंट है। खाताधारक कृष्णा मोहन सिंह ट्रीटमेंट प्लांट में काम करता है जिसका पेमेंट इसी एयरटेल बैंक पर आता है। दिनांक 18मार्च 2023 को 7:32 पीड़ित के अकाउंट पर 8780 रूपये सैलरी आया किंतु कुछ ही देर बाद 7:38 पर पूरी सैलरी 8780 रूपये ट्रांसफर कर दिए गए। चूंकि पीड़ित की बिना जानकारी से रुपए हस्तांतरित होने पर पीड़ित ने कटने के संबंध में पतासाजी कर लिखित आवेदन थाने में दिए। किंतु बड़ी विडंबना की बात यह है कि आवेदक के खाते से राशि कटने के संबंध में शिकायत के बावजूद किसी प्रकार की त्वरित कार्यवाही नहीं हुई ना ही खाते को होल्ड किया गया जिस वजह से पुनः दुबारा पीड़ित के खाते से दो बार और राशि निकाली गई इस तरह कुल 3 बार पीड़ित के खाते से राशि निकाली गई है।।

पीड़ित ने उल्लेख किया है मेरा खाता एयरटेल पेमेंट बैंक में खुला है जिसका अकाउंट नंबर 6268706522 है जिसका IFSC कोड 0000001 है इसी खाते में हमारी सैलरी हमेशा डाली जाती है जो कि दिनांक 10:03 2023 को समय 7:32 पर सैलरी आई और जो कि ₹8780 आई है उसके तुरंत बाद 7:30 पर पूरी सैलरी किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गई अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि मेरे खाते की एवं जहां पैसा गया है दोनों की जांच कराई जाए और मेरा पैसा सा गिराया जाए जिससे मेरे खाते में पैसा गया है उसका अकाउंट नंबर 100047130970 है तथा मोबाइल नंबर 6263758093 हैं।

*शिकायत के बाद पीड़ित के खाते से दो बार और राशि निकाली गई…*

पीड़ित खाताधारी ने पतासाजी कर रुपए ट्रांसफर होने वाले अकाउंट एवं मोबाइल नंबर सहित लिखित शिकायत दिनांक 18 मार्च 2023 को जूटमिल थाने में की मामला बाद पीड़ित के खाते से 5 अप्रैल 2023 को फिर से 4390 रूपये पुनः उसी खाता नंबर में ट्रांसफर हो गए तथा इसी तरह 10 फरवरी को फिर क्रमशः 800 और 5000 दो बार रुपए काटे गए। मजेदार बात यह है कि एक ही अकाउंट पर शिकायत के बाद रुपए ट्रांसफर हो रहे हैं।।

बहरहाल इस गरीब व्यक्ति की अकाउंट में आई सैलरी को हड़पने वाले पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए तथा महीनों मेहनत कर पाई सैलरी को दिलाने में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए।।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...