spot_img
Friday, March 27, 2026
Friday, March 27, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह राघव का व्हाट्सएप नंबर कराया गया बैन, विपक्ष पर आरोप-

भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह राघव का व्हाट्सएप नंबर कराया गया बैन, विपक्ष पर आरोप-

विनय सिंह खबर / उत्तर प्रदेश

भाजपा के तेजतर्रार एवं धरातल स्तरीय नेता सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया है कि उनके व्हाट्सएप नंबर को बैन करवा दिया गया है, इसका आरोप विपक्ष पर लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी शत-प्रतिशत कार्यशैली धरातल स्तरीय है जोकि विपक्ष के लिए डर पैदा कर रही है।
2022 के चुनावों में उन्होंने जिस सूझबूझ और धरातल स्तरीय कार्यशैली से जनता के बीच में कार्य किया उसका परिणाम उनके पैतृक जनपद बुलंदशहर एवं गाजियाबाद की सभी सीटों पर विजय के रूप में आया। इसी डर से विपक्ष ने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए मेरे व्हाट्सएप नंबर को बैन करवा दिया है, जिससे उत्तर प्रदेश के लोकसभा उपचुनाव हेतु प्रचार-प्रसार एवं अन्य धरातल स्तरीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सके।
इस विषय में भाजपा नेता ने अपने समर्थकों एवं पार्टी को अवगत कराते हुए यह आरोप विपक्षी दलों पर लगाया है।
आगे भाजपा नेता ने कहा इस प्रकार का कृत्य निंदनीय है, मेरी शक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा है जिसका मैं एक छोटा सा हिस्सा हूं तथा उन लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि आप जितना कीचड़ फेंकोगे उतना ही कमल मजबूती के साथ खेलेगा।
आज भारतवर्ष ही नहीं अपितु समस्त विश्व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से बहुत कुछ आशा करता है और उनके नेतृत्व में हम उपचुनाव में जनता के सहयोग से कमल खिलाएंगे।
सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि वे हर महीने कम से कम औसतन 60 से 70 व्यक्तियों की जन समस्याओं का निवारण करते हैं जो उनके पास धरातल स्तरीय कार्यशैली के कारण आती हैं, इससे जनविश्वास मजबूत होता है और पार्टी एवं सरकार के प्रति नागरिकों की राष्ट्रवादी सोच प्रबल होती है, जोकि नवभारत निर्माण में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अपनी भागीदारी निभाती है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में