छाल के अंग्रेजी शराब दुकान के पास चोरी हुई मजदूर की मोबाइल….

छाल के अंग्रेजी शराब दुकान के पास चोरी हुई मजदूर की मोबाइल….

मजदूर को मोबाइल वापस दिलाने थाना प्रभारी छाल निकाले सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चोर को कापू जाकर पकड़े…. *रायगढ़* । कल दिनांक 21.04.2023 को ग्राम गड़इनबहरी में रहने वाला श्याम लाल निषाद (उम्र 33 वर्ष) थाना छाल आकर थाना प्रभारी उप निरीक्षक बी.एस. डहरिया को बताया कि वो मजदूरी का काम करता है । दिनांक 20.04.2023 के दोपहर माजदा वाहन में अंग्रेजी शराब दुकान छाल में शराब खाली करने के लिए आया था जिसे उतारने के लिए उसे और उसके साथी को शराब दुकान के मैनेजर द्वारा मजदूरी करने के लिए बुलाया । तब ये अपने सायकल से शराब दुकान गया, जहां सायकल के थैला में मोबाइल को रखकर काम किया, जब घर जाने वापस सायकल के पास आया तो थैला से MI कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल कीमती लगभग ₹4000 गायब था, कोई अज्ञात व्यक्ति मोबाइल चोरी कर ले गया था । मोबाइल चोरी हो जाने से श्याम लाल निषाद काफी परेशान था । थाना प्रभारी उसे उचित कार्यवाही का भरोसा देकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 127/2023 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल अंग्रेजी शराब दुकान पहुंचे और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये जिसमें शराब लेकर आये माजदा वाहन का खलासी द्वारा साइकिल के थैला में रखें मोबाइल को निकाल कर जेब में रखते देखा गया । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा माजदा वाहन CG 10 AR 1504 के हेल्फर की पतासाजी में कापू रवाना हुये और *आरोपी अंकित कुमार सोनी पिता स्व. पुरन लाल सोनी उम्र 24 वर्ष साकिन कोसमडीह थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर* को हिरासत में लेकर मोबाइल चोरी के संबंध में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर कड़ी पूछताछ किये जो अपना अपराध स्वीकार किया तथा चोरी किया हुआ मोबाइल पेश किया जिसे बरामद कर चोरी के अपराध में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी ने श्याम लाल निषाद को शीघ्र उसका मोबाइल न्यायालय से सुपुर्दनामा में वापस दिलाना बताया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...