spot_img
Friday, February 20, 2026
Friday, February 20, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

22 टन स्क्रैप से भरा ट्रक जब्त, अवैध कबाड़ के विरुद्ध जूटमिल पुलिस की कार्यवाही, आरोपी गया जेल….

22 टन स्क्रैप से भरा ट्रक जब्त, अवैध कबाड़ के विरुद्ध जूटमिल पुलिस की कार्यवाही, आरोपी गया जेल….

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ सट्टा एवं कबाड़ के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में 24 अप्रैल के शाम बड़वाल बेरियर के पास नाकेबंदी कर जूटमिल पुलिस मुखबिर सूचना पर उड़ीसा की ओर से ट्रक में अवैध कबाड़ ले आ रही ट्रक को पकड़ा गया है । वाहन को चेक करने पर उसमें लोहे के टुकड़े, एंगल, प्लेट वगैरह लोड थे । वाहन चालक किशोर कुमार साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम सेमरा वार्ड नंबर 03 शंकर मंदिर मोहल्ला थाना बुढहार जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) ने बताया कि वह ओड़िशा राउरकेला से ट्रक में अवैध कबाड़ भरकर पूंजीपथरा की ओर जा रहा था । जूटमिल पुलिस द्वारा वाहन चालक से कबाड़ परिवहन के संबंध में कागजात पेश करने को कहने पर वाहन चालक कोई कागजात नहीं होना बताया जिस पर ट्रक क्रमांक एमपी 18 जी ए 2997 में लोड *करीब 22 टन लोहे का स्क्रैप कीमत करीब ₹93000 का जप्त* कर वाहन में लोड सम्पत्ति चोरी की संपत्ति होने पर विधिवत कबाड़ मय अवैध स्क्रैप के जब्ती कर आरोपी वाहन चालक किशोर कुमार साहू को थाने लाया गया । थाना जूटमिल में आरोपी के कृत्य पर इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपी के परिजनों को कार्यवाही और गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड की मांग की गई । माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड स्वीकृत किए जाने पर आरोपी को जूटमिल पुलिस द्वारा जिला जेल दाखिल किया गया है । नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी तथा हमरा स्टाफ आरक्षक जितेश्वर चौहान, गणेश सिंह और प्रताप मिंज की अहम भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनावी विवाद अभी थमा नहीं...

बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनावी विवाद अभी थमा नहीं...
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?... चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम... पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन पर राजनीतिक दलों की बैठक 21 फरवरी को
मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों प...
जिले में 01 मार्च से लगेगा समाधान शिविर, जन समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण