लाखो रुपये के सामाग्री वितरण में गड़बड़ी मामले में आज तक कार्यवाही नही…..

spot_img

लाखो रुपये के सामाग्री वितरण में गड़बड़ी मामले में आज तक कार्यवाही नही

पत्थलगांव विकासखण्ड के तिलडेगा संकुल समन्वयक लक्ष्मण मिरे द्वारा शासन से प्राप्त स्वच्छता एवं खेल सामग्री के वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायत उपरात तथा बार-बार सामाचार प्रकाशित करने से मामले की जांच की गई किंतु जांच को एक पखवाडा बीत जाने उपरांत कार्यवाही शून्य है आपको बताते चले इस वर्ष शासन द्वारा सभी शालाओं के लिए वर्ष में तीन बार विभिन्न योजनाओं के तहत स्वच्छता एवं खेल सामग्री के वितरण की जिम्मेदारी संकुल समन्वयको को की गई थी किंतु तिलडेगा के समन्वयक द्वारा सारी सामग्री शाला तक ना पहुंचा कर बंदरबाट कर लिया गया, संकुल के प्रधानपाठको के तीखे विरोध एवं हमारे द्वारा समाचार प्रकाशित करने के बाद आधी अधूरी सामग्री आनन फानन में 29 मार्च 2023 को वितरित की गई जहां चार फरवरी की स्थिति में प्रधान पाठको से पावती प्राप्त किया गया था वही हमारे द्वारा लगातार समाचार प्रकाशित करने से मामले की जांच तो की गई किंतु उक्त समन्वयक को बचाने की पटकथा पहले से लिख लिया गया था ताकि कार्यवाही से बचाया जा सके जिसके लिए जांच अधिकारियो द्वारा आरोपी समन्वयक को जांच स्थल पर प्रवेश करा कर मामले में प्रधानपाठको से मनमाफिक बयान हेतु दबाव बनाया गया इस सबके बाजवूद प्रधानपाठको द्वारा लिखित बयान दिया गया है कि उन्हें केवल वर्ष में केवल एक बार 29 मार्च 2023 को खेल सामग्री एवं स्वच्छता सामग्री प्राप्त हुआ है शिक्षा सत्र समाप्ति पर शालाओं को आधा सामग्री प्राप्त होने से इसकी उपयोगिता किस प्रकार की जाएगी वही सारा मामला आईना की तरह साफ होने के बाद एवम जांच को 15 के दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही ना करना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। वही प्रधानपाठकों ने पत्थलगांव के B R C पर सारे मामले में पर्दा डालने एवं उच्च अधिकारियों को गुमराह करने आरोप लगाया है। प्रधान पाठको ने जिला के संवेदनशील कलेक्टर से निवेदन किया है मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही करने का कष्ट करे ताकि भविष्य में बच्चों की सुविधाओं पर डाका न डाला जा सके एवम बच्चो को उनका पूरा हक मिल सके

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिल्ली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष बने देवानंद पंतकार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

कोरबा । कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति...

CHHATTISGARH NEWS

सिल्ली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष बने देवानंद पंतकार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

कोरबा । कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...