क्लोजअप का विज्ञापन नेताओ के वॉल पेंटिंग पर, हिंदुस्तान यूनीलिवर
कम्पनी को लेकर सारंगढ़ क्षेत्र में आक्रोश, हो सकता है क्लोज़अप का बहिष्कार

spot_img

क्लोजअप का विज्ञापन नेताओ के वॉल पेंटिंग पर, हिंदुस्तान यूनीलिवर
कम्पनी को लेकर सारंगढ़ क्षेत्र में आक्रोश, हो सकता है क्लोज़अप का बहिष्कार

सारंगढ़। दोनो राष्ट्रीय पार्टीयो नेताओ के वालपेंटिंग में क्लोजअप ने पोस्टर चिपका दिया, इस घटना ने क्षेत्र में भूचाल ला दिया है दोनो पार्टी भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता हिंदुस्तान यूनीलिवर कम्पनी से ख़ासे नाराज़ दिखे है कड़ा रुख़ अपनाय हुए है। इस घटना को देखकर ऐसा लग रहा जैसे नेताओ के चुनावी वालपेंटिंग को ढकने का ठेका क्लोजअप दंतमंजन प्रोडकेट के प्रचारक ने ले लिया है, जहा ना तो किसी की परमिशन और ना ही कोई सूचना अपनी ही मन मर्जी प्रचार करने में लगे क्लोजअप का जबरन नेताओ के ही दीवाल लेखन में टार्गेट करके चिपकाया गया है।

प्रोडक्ट प्रचार के लिए है एडवाटाइजिंग विभाग

हम बात कर रहे है सारंगढ़ जिले की जहा कई राजनीति पार्टियों के चर्चित नेताओ ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वालपेंटिग कराया है जिसको क्लोजअप के विज्ञापन ke लिए हिंदुस्तान यूनीलिवर कंपनी की प्रचार करने वाले ठेकेदारों ने अपनी ही मन मर्जी से उसी पर अपना क्लोजअप दंत मंजन का बड़ा सा वालस्टिकर चिपकाते जा रहे है वहीं सारंगढ़ मे सबसे ज्यादा भाजपा के युवा नेता हरीनाथ खूंटे की वालपेंटिंग पर क्लोजअप ने अपना पोस्टर चिपकाया हुआ है। खूंटे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में है जिसकी अधिकांश स्थलों पर पहले से कराया वालपेंटीग को किसी नीरज उपाध्याय ने टारगेट करते हुए जानबूझकर चिपकाया लगता है, जबकि कंपनी खुद एक मल्टीनेशनल कंपनी है कंपनी का नियम कुछ और बया करता है कंपनी अपने प्रोडक्ट प्रचार के लिए नियम और शर्तें बनाई हुई है जिसका पालन करना बेहद जरूरी होता है, प्रचारक ठेकेदारों को जिसमे साफ कहते है किसी दीवार पर प्रचार के लिए लिखना या पोस्टर चिपकाना है तो साफ सुथरी दीवाल होनी चाहिए साथ ही उस दीवाल पर किसी और का कोई प्रचार ना लगा हो इतना ही नहीं साफ दीवार हो तो भी मालिक से परमिशन लेकर चिपकाना होता है लेकिन यहां तो ठेकेदार ने सारे नियम को दरकिनार कर जहा मन किया जिसका भी दीवार हो जैसा भी हो अपनी मोटी कमाई करने के लिए दूसरे के वालपेंटीग मे भी अपना प्रचार का पोस्टर लगा दिया गया।

भाजपा हरीनाथ खूंटे के समर्थको में आक्रोश

वहीं जब वालपेंटिग का मामला शोशल मीडिया के कई प्लेट फ्रॉम मे पोस्ट कर अपत्ती जताया गया तो मीडिया की टीम ने खूंटे का पक्ष जानने के लिए पहुंचे जहां खूंटे ने साफ तौर पे कहा की कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुझे पता चला की मेरा वालपेंटीग की जगह पर टूथपेस्ट क्लोज़अप का विज्ञापन चिपकाया गया है, जो की किसी राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है, मैंने कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखने के लिए कहा है। बता दे की इस पूरे मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफ़ी आक्रोश है, मिली जानकारी के अनुसार युवाओं के द्वारा हिन्दुस्तान यूनीलिवर कम्पनी एवं नीरज उपाध्याय रायगढ़ साथ में सारंगढ़ के स्थानीय क्लोज़अप डीलर के ऊपर कार्यवाही के सारंगढ़ थाना में शिकायत किया जाएगा तथा न्यायालय में भी वाद प्रस्तुत किया जा सकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur News: कोई भी किसान और ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे: शिवप्रकाश तिवारी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur News: कोई भी किसान और ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे: शिवप्रकाश तिवारी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: रायगढ़ में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जूटमिल पुलिस कर रही जांच

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,...