spot_img
spot_img

रैरूमाखुर्द पुलिस ने ग्रामीण के आत्महत्या मामले आरोपित महिला पर दुष्प्रेरण का अपराध की दर्ज, आरोपिया गिरफ्तार….

spot_img
spot_img
spot_img

● रैरूमाखुर्द पुलिस ने ग्रामीण के आत्महत्या मामले आरोपित महिला पर दुष्प्रेरण का अपराध की दर्ज, आरोपिया गिरफ्तार…

. *रायगढ़* ।

06 जुलाई के शाम पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अंतर्गत ग्राम भालूपखना फिटिंगपारा के समयनाथ मांझी (48 साल) उसके घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना चौकी प्रभारी मानकुंवर सिदार को मिली । चौकी प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची । मृतक के पत्नी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पीएम कराया गया । घटना को लेकर मृतक के वारिसान तथा गवाहों ने बयान में बताये कि मृतक समयनाथ मांझी पूर्व में गांव के बुध्दुराम मांझी को रूपये उधार दिया था बदले में बुध्दुराम ने अपनी खेत समयनाथ को कमाने दिया । उसी खेत को आरोपित महिला प्रभा एक्का के कहने पर बुध्दुराम द्वारा समयनाथ से अपनी खेत वापस मांगकर रूपये लौटाने की बात बोल रहा था । दिनांक 06/07/2023 के सुबह समयनाथ गांव के गोपीराम मांझी को वही बात बता रहा था कि उसी समय प्रभा एक्का वहां से गुजरी । उनकी बातें सुनकर प्रभा आयी और समयनाथ से गाली गलौच, धक्का-मुक्की कर उसे थप्पड़ मार दी, धक्का-मुक्की में समयनाथ के पहने कपड़े भी फट गये । सबके सामने हुई घटना से समयनाथ अपमानित महसूस कर क्षुब्ध होकर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है । मर्ग जांच दौरान सुसाइडल नोट एवं गवाहों के बयान पर आरोपित प्रभा एक्का के विरूद्ध आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर चौकी प्रभारी द्वारा आरोपिया प्रभा एक्का पति स्व. निबीयुस एक्का 44 साल ग्राम भालूपखना फिटिंगपारा चौकी रैरूमाखुर्द को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS