जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को चंद्रपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर….

spot_img

● जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को चंद्रपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर….


रायगढ़ । संवेदनशील एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता से लेते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा महिला से दुष्कर्म के फरार आरोपी अज्जू बरेठ की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके निवास चंद्रपुर में स्टाफ के साथ दबिश दिया जा रहा था । आरोपी गिरफ्तारी से बचने परिचितों और मोबाइल से दूरी बनाकर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था । टीआई जूटमिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगा रखे थे । आज सूचना पर तत्काल पुलिस टीम चंद्रपुर रवाना होकर आरोपी अजय कुमार बरेठ पिता तीजराम बरेठ उम्र 32 साल निवासी हीरापुर रोड चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अज्जू कुमार बरेठ के विरुद्ध थाना जूटमिल में 20 जून को महिला द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । जूटमिल पुलिस आरोपी पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पूर्व में भी दबिश दिया गया था, आरोपी फरार था । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव के हमराह आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ एवं जितेश चौहान की प्रमुख भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court Hearing: CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, निलंबन से लेकर चुनावी फैसलों पर उठे सवाल

तीन जजों की पीठ करेगी याचिकाओं पर सुनवाई नई दिल्ली। चुनाव आयोग के कामकाज और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के अधिकारों के इस्तेमाल...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court Hearing: CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, निलंबन से लेकर चुनावी फैसलों पर उठे सवाल

तीन जजों की पीठ करेगी याचिकाओं पर सुनवाई नई दिल्ली। चुनाव आयोग के कामकाज और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के अधिकारों के इस्तेमाल...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...