लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह की उपस्थिति में निकाली गई भरोसे की यात्रा..

लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह की उपस्थिति में निकाली गई भरोसे की यात्रा

जिला प्रभारी रजनीश तिवारी की उपस्थिति में कांग्रेस जन एकजुट हुए

रायगढ़ – जिले की लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय कांग्रेस द्वारा भरोसे की यात्रा निकाली गई, बता दें यह भरोसे की यात्रा छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा में कांग्रेस द्वारा निकाली गई है, रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के बहुत ही सक्रिय और लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, प्रदेश के अन्य विधानसभा की तरह यहां भी विधायक चक्रधर सिंह की उपस्थिति में भरोसे की यात्रा निकाली गई, भरोसे की इस यात्रा में विधायक चक्रधर सिंह के साथ लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, चक्रधर सिंह ने बताया कि भूपेश बघेल की सरकार पिछले पांच सालों में प्रदेश की खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रहे है भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चहुमुखी विकास किया जा रहा है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अव्हान पर महात्मा गांधी जी की जयंती पर एक दिवसीय चलाये गए “भरोसे की यात्रा’’ में विधायक चक्रधर सिंह की उपस्थिति में लैलूंगा विधानसभा में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों के साथ छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास और उम्मीद पर खरा उतरने को लेकर भरोसे की यात्रा निकाली गई, खास बात यह है कि लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई भरोसे की यात्रा में हृदयराम राठिया भी सामिल हुए जिन्होंने हाल ही में जोगी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में लिया है, इस अवसर पर लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह ने बताया कि भूपेश बघेल सरकार की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं से प्रदेश की जनता का सम्पूर्ण विकास हो रहा है, उन्होंने बताया कि 2023 में भी कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस बनाने जा रही है, विदित हो कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जनता का भरोसा कायम रखने रैली के माध्यम से कांग्रेस द्वारा भरोसा यात्रा निकाली गई, तय कार्यक्रम अनुसार विधानसभा लैलूंगा के नगर में महात्मा गांधी जी की जयंती पर लैलूंगा नगर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भरोसे की यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाकरगांव, बीरसिंघा, ढोर्रो बीजा, मुगडेगा, बेसकीमुड़ा, सोना जोरी, तोलमा, इसके अलावा क्षेत्र के 30 ग्राम पंचायत में पानी में भीगते हुए पद यात्रा निकाली गई, जिसके बाद यात्रा लैलूंगा नगर के गोंड समाज भवन पहुंची जहां पर सम्मानीय अतिथियों और कार्यकर्ताओ ने भोजन ग्रहण किया। इस दौरान लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह के साथ रजनीश तिवारी जिला प्रभारी, यूसुफ छाया ब्लॉक प्रभारी, विभास सिंह ठाकुर विधानसभा लैलूंगा प्रभारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण पैंकरा, सुरेंद्र सिदार, विद्यावती सिदार, यशोमति सिदार जिला पंचायत सदस्य, ठंडा राम बेहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, ओमसागर पटेल, बिहारी पटेल ब्लॉक कांग्रेस तमनार अध्यक्ष, युवा कांग्रेस नेता रूपेश पटेल, रोशन पंडा, महेंद्र सिदार सरपंच संघ अध्यक्ष, अंतो लाल यादव, पांडव प्रधान, विमल कुजूर, रीमा भोय जनपद सदस्य, रायमति चौहान जनपद सदस्य, जयलाल माझी जनपद सदस्य, नरसिंह सिदार जनपद सदस्य, नगर पंचायत पार्षद आदित्य बाजपेई, सत्यवान साव, बाबू लाल बंजारे, रविंद्र पाल ध्रुव, शंकर लाल यादव , दिन बंधु पटेल नगर पालिका एल्डरमेंन, लैलूंगा के ऊर्जावान युवा नेता विनय जायसवाल, जितेंद्र ठाकुर, अदल साय सिदार, ममता साहु,हृदयराम सिदार दाऊ इत्यादि कांग्रेस नेता भरोसे की यात्रा में शामिल रहें ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा ब्लॉक युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैंकरा ने किया सर्व आदिवासी समाज की जिला स्तरीय कलेक्टर को ज्ञापन देने में प्रतिनिधित्वआदिवासी अधिकारों हेतु संयुक्त ज्ञापन...

रायगढ़, 22 जून। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर रायगढ़ को । लैलूंगा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व सर्व आदिवासी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...