औरदा सरपंच सचिव की मनमानी से परेशान ग्रामीण, गरीब के राशन डकारने का आरोप लेकर पहुंचे कलेक्टर पास।

औरदा सरपंच सचिव की मनमानी से परेशान ग्रामीण, गरीब के राशन डकारने का आरोप लेकर पहुंचे कलेक्टर पास।

पहले खरसिया अनुविभागिय अधिकारी में की गई थी शिकायत लेकिन दबंगों पर नहीं हुई कोई कार्यवाही?…

खरसिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत औरदा से चालिस से पचास की संख्या में गरीब हितग्राही लिखित शिकायत लेकर पहुचे जिला मुख्यालय। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने उचित कार्यवाही का दिया आस्वासन।।

रायगढ़। खरसिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत औरदा में इन दिनों गांव की जनता ने पंच, सरपंच, सचिव के विरुद्ध ग्रामीण जनों ने मोर्चा खोल दिया हैं, ग्रामीण का कहना है गांव के पंच सरपंच के मिलीजुली जुगलबंदी के चलते गांव के 500 से 600 राशनकार्ड धारकों के साथ अन्याय हो रहा हैं। सरपंच सचिव की मनमानी चरम सीमा पर है। हितग्राहियों का आरोप है कि राशन वितरण किए बिना ही हितग्राहियों को गुमराह कर बायोमैट्रिक में घर घर जाकर अंगुठे ले कर कहा जाता हैं कि हमने “तुमन के अंगुठा ल” आनलाइन अपडेट कर दिए हैं। अब जब भी राशन आप लोगो के नाम का आएगा आप सभी को सुचित कर राशन वितरण के लिए सुचना दे दिया जाएगा कहते हुए गांव के पंच- सरपंच और सचिव अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्रामीण हितग्राही हर माह यही बात सुन सुन कर त्रस्त होकर बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। रायगढ़ कलेक्टर को अपनी आप बिती बताते हुए दोषियों के उपर कड़ी से कड़ी दण्ड देकर दण्डित करने की गुहार लगाते हुए ग्रामीण हितग्राहियों ज्ञापन सौंपा है। जिसमे जिला कलेक्टर के द्वारा जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...