भूपेश सरकार की वादाखिलाफी एवं झूठ को सामने लाने के लिए युवा मोर्चा करेगी आंदोलन : आलोक श्रोती

spot_img

भूपेश सरकार की वादाखिलाफी एवं झूठ को सामने लाने के लिए युवा मोर्चा करेगी आंदोलन : आलोक श्रोती

विनय सिंह /दुर्ग /संभाग

बेमेतरा।भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा ,शहर ,ग्रामीण ,बेरला व भिमभोरी मंडलों की संयुक्त विधानसभा स्तरीय कार्यसमिति की बैठक में हुई। जिसमें बेमेतरा युवा मोर्चा जिला प्रभारी आलोक श्रोती ने आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी एवं झूठ को सार्वजनिक करने के लिए आंदोलन की रूपरेखा की बात कही।उन्होंने कहा कि आंदोलन के जरिये प्रदेश सरकार का काला झूठ जनता के सामने लाया जाएगा भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है और प्रदेश सरकार को आइना सिर्फ युवा मोर्चा दिखा सकती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने को कहा। आगामी समय में विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें चुनौती बहुत बड़ी है, वहीं समय बहुत कम है। इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अभी से राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाएं।

भाजयूमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा ने आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया। मोर्चा विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र एवं बूथों में प्रदेश संगठन द्वारा जारी पोस्टर लगाएगा। गांव- गांव जाकर युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। कांग्रेस की राज्य सरकार द्वारा जिले के और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अब तक बेरोजगारी भत्ता नहीं दी है। अब हम अपनी कमर कस लें और आगे विधानसभा एवं जिला स्तरीय प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहे।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष भाजपा मोंटी साहू ,प्रदेश कार्यकारनी सदस्य विकास घरडे जी महामंत्री योगेश वर्मा होलूराम सांहू दीपेश साहू जी विवेक दीवान दीक्षांत साहू तकेश्वर सोनी गजेंद्र वर्मा निखिल साहू महेंद जसवाल लालू साहू गोपी देवगन महेश्वर साहू तुषार साहू ,सहित भाजपाई उपस्थित रहें

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...