● मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों का ₹5,000-₹5,000 का कटा चालान……

spot_img

● मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों का ₹5,000-₹5,000 का कटा चालान……

*रायगढ़* । इन दिनों युवाओं के बीच बाइक/बुलेट पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाने का क्रेज खूब है पर अब धीरे-धीरे वे मोटर मैकेनिक के पास जाकर ऐसे मॉडिफाई साइलेंसर निकलवा रहे हैं और वापस ओरिजिनल साइलेंसर लगा रहे हैं, ऐसा नहीं है कि युवा मॉडिफाई साइलेंसर से बोर हो गए हैं बल्कि रायगढ़ यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही और भारी भरकम चालान से बचा जा सके । रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है । ज्ञात हो कुछ त्योहारों के समय युवा मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों में फर्राटेदार तेज गति से घूमा करते हैं जिन पर कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा और सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । निर्देशों के तारतम्य में ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा के नेतृत्व में कल दिनांक 30.12.2023 को ट्रैफिक टीआई रोहित बंजारे व उनकी टीम द्वारा शहर के विभिन्न चेक पॉइंट पर मॉडिफाई साइलेंसर, ट्रिपल सवारी, ड्रिंक एंड ड्राइव पर जांच अभियान चलाया गया । इस दारौन बुलेट वाहन में मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर चलाते पकड़े गये 03 बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹5000-5000 समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही तीनों वाहनों में लगे हुए मॉडिफाई साइलेंसर को जप्त कर ओरिजिनल साइलेंसर लगाने के उपरांत की वाहनों को थाना यातायात से छोड़ा गया। आगे भी यातायात पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...