घरघोडा पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग और किरायेदारों के सत्यापन का थानाक्षेत्र में चलायी अभियान…..

घरघोडा पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग और किरायेदारों के सत्यापन का थानाक्षेत्र में चलायी अभियान…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जिले में संदिग्धों की चेकिंग और किराएदारों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है । 5 जनवरी को थाना जूटमिल क्षेत्र में संदिग्ध और किराएदारों के सत्यापन का अभियान चलाया गया था । इसी क्रम में कल रात्रि और आज 07 जनवरी रविवार को थाना घरघोडा क्षेत्र में थाना प्रभारी शरद चन्द्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की जांच और किरायेदारों के सत्यापन के लिये मकानों पर दबिश दिया गया । घरघोडा क्षेत्र में स्थापित फैक्ट्री में प्रदेश के साथ ही कई अन्य प्रांत के लोग काम कर रहे हैं तथा कई बार बाहरी असामाजिक तत्वों की अपराधों में संलिप्ता रही है । बाहरी तत्वों को क्षेत्र के रहवासियों द्वारा बिना पुलिस वेरिफिकेशन के छोटे-छोटे किराया मकान भी उपलब्ध कराया गया है जिसे लेकर घरघोड़ा पुलिस टीम ने सुबह जांच पड़ताल के लिए घरघोडा के अलग-अलग क्षेत्र में दबिश दी गई । बिना सत्यापन के किराये मकान पर रह रहे, लोगों को थाना घरघोडा में आधार कार्ड से वैरिफिकेशन कराया जा रहा है । मकानों को जांच दल ने बारीकी से चेक किया और मकान मालिक को मौके पर तलब कर किरायेदारों की तस्दीक किया जा रहा है । घरघोड़ा पुलिस की क्षेत्रवासियों से अपील है कि वे मकान किराया पर देने से पूर्व किरायेदार का अनिवार्य रूप से पुलिस वैरिफिकेशन करावें, किरायेदार द्वारा दिये गये आधार कार्ड का स्वयं चॉइस सेंटर से वेरीफाई करावें और इस बात की जानकारी प्राप्त करें कि किरायेदार द्वारा बताये पते पर उसका परिवार निवास करता है या नहीं और उसके क्रियाकलाप और व्यवसाय की आवश्यक जानकारी रखा जावे, किसी प्रकार का संदेह हो तो पुलिस थाने को सूचना देवें । यह कर मकान मालिक स्वयं व उसके परिवार को सुरक्षित रहने के अलावा औरों को भी सुरक्षित रखेगा। यदि कोई मकान मालिक अपने किरायेदार व नौकर का वेरीफिकेशन नहीं करता है तो संबंधित मकान मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...