spot_img
spot_img

विकसित भारत संकल्प यात्रा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर पंचायत में आयोजित की जा रही संकल्प शिविर…

spot_img
spot_img
spot_img

विकसित भारत संकल्प यात्रा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर पंचायत में आयोजित की जा रही संकल्प शिविर…



चंद्रशेखर जायसवाल


लैलूँगा– विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लैलूँगा
ब्लॉक के ग्राम झारआमा और लोहड़ापानी मे शिविरों को आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से लाभान्वित
किया गया। लैलूँगा ब्लॉक अंतर्गत आज दिनांक 09/01/2024 दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत झारआमा और ग्राम पंचायत लोहड़ापानी में आयोजित किया गया संकल्प शिविर विकसित भारत के कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के पास पहुंचाने के लिए प्रत्येक ग्राम में संकल्प शिविर की जा रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ देना है। और हर ग्राम पंचायतों में मोदीजी का विकसित भारत का रथ पहुंच कर योजनाओं की जानकारी सभी ग्राम पंचायत के ग्रमीण को दी जा रही है। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना एवं राशन कार्ड का लाभ, लाभार्थियों को पहुंचाया गया। लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से उनके जीवन एवं परिवार कल्याण में आये सुधारों व मिले लाभों की जानकारी साझा की। शिविर में योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आये संकल्प विकसित भारत
का वेन का स्वागत समिति एवं पंचायत द्वारा किया गया। स्कूली बच्चों और स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा कर्मा, सुइला, और स्वागत गीत ,नाच गान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिविर में सभी विभाग से हितग्राहियों को लाभ पहुँचाया गया।


जिसमे आयुष्मान कार्ड, लोगों का टीबी जांच, शुगर जांच एवं सिकलसेल जांच,सहित ब्लड टेस्ट किया गया।
विकासखंड लैलूँगा में अभी तक लगभग 30 ग्राम पंचायत के हजारो लोगों ने शिविर का लाभ लिया है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति सांतासाय, ललित यादव,रमेश पटनायक, श्रीमती स्नेहलता, दीपक सिदार ,जे आर तोमर, एव्म समस्त खण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत लैलूँगा के पदाधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच और सचिव, सभी ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत के स्टॉफ मौजूद थे। राजस्व विभाग से पटवारी भी कार्यक्रमों में मैजूद रहे। दोनों ग्राम पंचायत में भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, सभी लोग केंद्र सरकार के सभी योजनाओं की जानकारी लेते हुए बहुत ही उत्साहित थे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन को लेकर FIR दर्ज, अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ शिकायत

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने का आरोप नई दिल्ली। दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला...

CHHATTISGARH NEWS

बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन को लेकर FIR दर्ज, अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ शिकायत

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने का आरोप नई दिल्ली। दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...