● अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस का एक्शन: ग्राम धरमपुर, कोयलंगा, टारपाली और रेगड़ा में पुलिस की दबिश….

spot_img

● अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस का एक्शन: ग्राम धरमपुर, कोयलंगा, टारपाली और रेगड़ा में पुलिस की दबिश….

● मोटर सायकल पर शराब परिवहन करते 02 आरोपी समेत अवैध शराब बेचने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 34 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त….

*रायगढ़* । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा प्रतिदिन थानाक्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देकर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कल 14 जनवरी को सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा टीआई प्रशांत राव के नेतृत्व में ग्राम धरमपुर, कोयलंगा, टारपाली और रेगड़ा में मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बेचने वालों के पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। पुलिस टीम द्वारा रेगड़ा रेल्वे ब्रिज के पास मोटर सायकल पर शराब परिवहन करते आरोपी ओम प्रकाश खुंटे और राजकुमार अंचल को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे *09 लीटर महुआ शराब और मोटर सायकल की जप्ती* की गई है । वहीं शराब रेड कार्यवाही दौरान ग्राम धरमपुर में निर्मल मांझी से 15 बल्क लीटर महुआ शराब, ग्राम टारपाली में नरेश टोप्पो से 07 बल्क लीटर महुआ शराब, ग्राम कोयलंगा में रवि सतनामी से 02 लीटर महुआ शराब तथा ग्राम कोयलंगा में ही आरोपी रमेश चौहान से 01 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। इस प्रकार कल अवैध शराब पर अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने पांच कार्यवाही में *कुल 34 लीटर अवैध महुआ शराब* की जप्ती की गई है, आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में पृथक-पृथक आबकारी एक्ट की धाराओं पर कार्यवाही किया गया है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर शराब रेड कार्रवाई में टीआई प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, सुमन चौहान, महिला प्रधान आरक्षक समुन्द रनकर, आरक्षक अभय यादव, चन्द्र कुमार बंजारे, शशिकांत चौहान, रूप राम साहू, विनोज लकड़ा, शैलेन्द्र पैकरा और रंजीत भगत शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...