स्कूल के पास बिना अनुमति बज रही डीजे जप्त, थाना प्रभारी छाल ने डीजे संचालक पर किया कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही…….

spot_img

● स्कूल के पास बिना अनुमति बज रही डीजे जप्त, थाना प्रभारी छाल ने डीजे संचालक पर किया कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही…….

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में ध्वनि प्रदूषण पर सतत निगाह रखकर थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है । इसी कड़ी में कल दिनांक 24/01/2024 थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विजय चेलक द्वारा स्कूल के पास बिना अनुमति बज रही डीजे को जप्त कर डीजे संचालक पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । जानकारी के मुताबिक कल सुबह ग्राम नवापारा के विवेकानंद स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान में तेज ध्वनि में बज रहे डीजे की सूचना मोहल्लेवालों द्वारा थाना प्रभारी को छाल को दिया गया । थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विजय चेलक तत्काल अपने स्टाफ के साथ मौके पर जाकर तस्दीक किये, जहां सार्वजनिक स्थान में अधिक आवाज से डीजे बजता मिला । थाना प्रभारी द्वारा संचालक को डीजे बजाने संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया जिसमें डीजे संचालक असफल रहा । थाना प्रभारी द्वारा अनाधिकृत रूप से डीजे बजाने पर डीजे पिकअप वाहन समेत 4 नग साउंड बॉक्स, जनरेटर एमप्लीफायर व अन्य डीजे सामग्री कीमती 4 लाख रूपये की जप्ती कर थाना लाया गया । अनावेदक डीजे संचालक- भरत धीवर पिता गेंदु राम धीवर उम्र 32 साल निवासी एसईसीएल नवापारा कॉलोनी थाना छाल जिला रायगढ़ के कृत्य पर थाना छाल में कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 10,15 के तहत कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विजय चेलक के हमराह प्रधान आरक्षक छवि पटेल, आरक्षक सूरज सिदार तथा हरेंद्र पाल सिंह जगत शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...