spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लाखा के रोहित ढाबा में कोतवाली पुलिस की रेड, पुलिस ने ढाबे में अवैध बिक्री के लिए रखे 13 सिंबा बियर की जप्त…..

लाखा के रोहित ढाबा में कोतवाली पुलिस की रेड, पुलिस ने ढाबे में अवैध बिक्री के लिए रखे 13 सिंबा बियर की जप्त…..

ढाबे में शराब परोसने वाले संचालक को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…..

*रायगढ़* । कल 25/01/2024 की रात्रि कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा ग्राम लाखा के रोहित ढाबा पर अवैध शराब विक्रय की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को देखकर कुछ लोग भागते दिखे ढाबा संचालक रामायण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर अवैध रूप से ढाबा में शराब बिक्री करने के संबंध में पूछताछ कर ढाबे की गवाहों के समक्ष तलाशी ली, जहां एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 13 नग सिंबा अंग्रेजी बियर बोतल (कीमती 2730 रूपये) रखा मिला । वहीं संचालक रामायण सिंह की जामा तलाशी पर शराब बिक्री रकम 380 रुपए बरामद हुआ । आरोपी ढाबा के संचालक रामायण सिंह पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम लाखा थाना कोतवाली रायगढ़ को नोटिस देकर शराब (बियर) विक्रय का लाइसेंस प्रस्तुत करने कहा गया जिसमें वह असफल रहा । थाना कोतवाली में आरोपी रामायण सिंह पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आज रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, उत्तम सारथी और मनोज पटनायक शामिल थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही लगातार जारी है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा, 06 अप्रैल 2026।(IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल,  ने  जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक...
Latest
जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत... एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूँगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक ... “कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज” राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी