● चक्रधर नगर पुलिस ने अपचारी बालक समेत चार आरोपियों को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..

spot_img

● चक्रधर नगर पुलिस ने अपचारी बालक समेत चार आरोपियों को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..

*रायगढ़* । दिनांक 18 फरवरी के शाम थाना चक्रधर नगर अंतर्गत भेलवाटिकरा में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव के शिवा खड़िया पर 5-6 लड़कों द्वारा धारदार हथियार से मारपीट के मामले में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मारपीट में शामिल विधि से संघर्षरत बालक समेत 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया । घटना को लेकर ग्राम भेलवाटिकरा में रहने वाले संतोष किसान खड़िया (उम्र 38 साल) द्वारा 18 फरवरी के रात थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 फरवरी के शाम करीब 7:30 बजे गांव में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के बाद प्रसाद वितरण कर रहे थे । उसी समय झगड़ा विवाद की आवाज आने पर जाकर देखें कुछ लड़के गांव के शिवा किसान खड़िया (उम्र 28 साल) को मारपीट कर मोटरसाइकिल में भाग रहे थे । एक लड़के (अपचारी बालक) को पकड़े । घटना के समय बीच बचाव करने आयी शिवा किसान की पत्नी शिवरात्रि खड़िया (उम्र 27 साल) के भी कोहनी पर धारदार हथियार (चाकू) से चोट आया है । घटना के बाद आहत शिवा किसान खड़िया को डायल 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया । घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 307,34 IPC के तहत अपराध पंजीबद किया गया है । घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल अपने टीम के साथ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिये और मारपीट में शामिल 03 आरोपी सूरज सिदार, संजय बरेठ, आशीष महेश को हिरासत में लेकर थाना लाये । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शिवा खड़िया (आहत) का अपचारी बालक से झगड़ा विवाद हुआ जिस पर अपचारी बालक कृष्णापुर आकर उसे शिवा खड़िया द्वारा मारपीट करना बताया तो गांव के 6 लड़के भेलवाटिकरा गये और शिवा से मारपीट किये थे । आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त गया है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा (1) विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं आरोपी- (2) सूरज सरार पिता रामलाल सिदार उम्र 21 साल (3) संजय बरेठ पिता ननकी बरेठ 26 साल (4) आशीष महेश पिता गोविंद सिंह महेश 21 साल तीनों निवासी कृष्णापुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी रामबाई चौहान जूटमिल से गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, आजीवन कारावास की सजा प्राप्त महिला पहचान छिपाकर रह रही थी रायगढ़, 5 अक्टूबर। ऑपरेशन क्लीन...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS