WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

खैरागढ़ कालेज में एम.एस.सी. जंतुविज्ञान सीनियर छात्रों का बिदाई समारोह सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

खैरागढ़ कालेज में एम.एस.सी. जंतुविज्ञान सीनियर छात्रों का बिदाई समारोह सम्पन्न

खैरागढ़— रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ एम.एस.सी. जंतुविज्ञान सीनियर छात्रों का बिदाई समारोह प्रो. आडवानी की अध्यक्षता एवं छात्रसंघ प्रभारी जे के वैष्णव के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि जे के वैष्णव छात्रसंघ प्रभारी ने जुनियर छात्रों द्वारा सीनियर छात्रों को बिदाई समारोह परम्परा निर्वहन करने पर खुशी जताई। सीनियर छात्रों को आगामी 2024 परीक्षाओं में पिछले सत्र 2023 की भांति बेहतर परिणाम लाने की शुभकामनाएं दी । ज्ञात हो कि पिछले साल 2023 में खैरागढ़ कालेज से दुर्ग विश्वविद्यालय के जंतुविज्ञान में एक छात्र पांच छात्राओं कुल छः छात्र के मेरिट सूची में नाम शामिल हुआ था।
प्रो. आडवानी ने छात्र जीवन में कड़ी मेहनत एवं संघर्ष को सफलता की कुंजी बताया। डॉ उमेंद चन्देल ने मैथिलीशरण गुप्त की कविता से प्रेरक व्याख्यान दिया। इस अवसर पर प्रो. सृष्टि वर्मा भूगोल, प्रो. सतीश माहला, प्रो. मोनिका जत्ती, शिक्षक खेमपाल धनगर विभागाध्यक्ष जुलाजी , कु. अश्वनी वर्मा , निशा दुबे शिक्षक स्टाफ के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। बिदाई समारोह में मिस्टर फेयरवेल दीपेश वर्मा एवं मिस फेयरवेल कु.पायल देवांगन को बैच पहनाकर छात्रसंघ प्रभारी जे के वैष्णव ने बधाई दी। कार्यक्रम संचालन खेमकुमारी निषाद एवं आभार प्रदर्शन मनीष यादव ने किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS