spot_img
spot_img

विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ के जिला स्तरीय कार्यकम का हुआ अयोजन…

spot_img
spot_img
spot_img

विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ के जिला स्तरीय कार्यकम का हुआ अयोजन

धन लाला पार्षद मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल** ,
प्रधान मंत्री मोदी ने किया 34हजार 427करोड़ का लोकार्पण एवं शिलान्यास
विनय सिंह बेमेतरा
बेमेतरा :मारो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में वीसी के जरिए छत्तीसगढ़ के लिए बटन दबाकर 34 हजार 427 करोड़ रूपए की दस परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 303 करोड़ की लागत से 10.5 किलोमीटर बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का कार्य भी शामिल है। विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के अंतर्गत जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गरीब, किसान, युवा और नारी सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर उर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। रोजगार बढ़ता है शिक्षा, स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं भी बनती है। आज जो चौड़ी सड़के, रेल लाईन बन रही है। यह हमारे सुशासन का नतीजा है, ऐसे ही कामों से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा। छत्तीसगढ़ विकसित होगा तो भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। आने वाले पांच वर्षाें में जब भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत होगी तो छत्तीसगढ़ भी विकसित होगा। यह सबके लिए बहुत बड़ा अवसर है। विकसित छत्तीसगढ़ उनके सपनों को पूरा करेगा। राजधानी रायपुर से कार्यक्रम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गांरटी पर भरोसा किया। आपकी गारंटी के सारे कामों को हम अग्रसर हुए है। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए है। 3 हजार 716 करोड़ रूपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी गई है। साथ ही 3100 रूपए धान की कीमत देने का वायदा था इसे भी पूरा किया।

धन लाल पार्षद ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले लगभग 10 साल में मोदी की सरकार देश सेवा में लगी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देश का सम्मान और ताकत बढ़ा है। आम व्यक्ति के जीवन में शासकीय योजनाओं के माध्यम से कैसे परिवर्तन किया जा सकता है। इसे मोदी जी ने कर दिखाया है। स्वच्छता को एक वीजन बनाते हुए पूरे देश में स्वच्छता के लिए एक अलख जगाई है। गरीबों को उनका पूरा पैसा डीबीटी के जरिए मिल रहा है। अब कोई बिचैलियां बीच में उनका पैसा नहीं ले पा रहा है। मोदी जी ने धुआंरहित वातावरण में खाना पकाने के लिए उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेण्डर प्रदान किए। महिलाओं के सशिक्तकरण के लिए प्रधानमंत्री जी ने कई योजनाएं चलाई। इन सबका असर गांव, घर में दिख रहा है। लोग आश्वस्त है कि सरकार उनके साथ है। आयुष्मान कार्ड से अब गरीब व्यक्ति भी 5 लाख तक निःशुल्क इलाज करा सकता है। उन्होंने सभी वर्ग का ख्याल रखा है। नल-जल योजना के जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा मिलेगा। पिछले 5 साल से आवास से वंचित गरीब परिवारों को अब अच्छा और पक्का मकान मिलेगा। उनका बरसों से संजोया हुआ सपना साकार होगा। विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित कियाl
आज के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से- जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी आर के नेताम सीएमओ इंजिनियर ठाकुर देव नारायण बबलू अशोक कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुई टेस्टिंग, टेक्स्ट से लेकर फोटो और वीडियो तक शेड्यूल करने की मिलेगी सुविधा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने...

CHHATTISGARH NEWS

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुई टेस्टिंग, टेक्स्ट से लेकर फोटो और वीडियो तक शेड्यूल करने की मिलेगी सुविधा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने...

RAIGARH NEWS

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को राज्य की मेरिट सूची में स्थान दिलाने पर जोर रायगढ़, 13...