spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यकम में..

spot_img
spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यकम में


वर्चुअल छत्तीसगढ़ में 34 हजार 427 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया


विनय सिंह बेमेतरा


*बेमेतरा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल छत्तीसगढ़ में 34 हजार 427 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । दस परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इनमें 18,897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15,530 करोड़ रुपए लागत की 1 परियोजना का शिलान्यास शामिल है। ये परियोजनाएं सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और सौर ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को पूरा करती हैं । आज आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यकम छत्तीसगढ़ की सभी विधानसभा क्षेत्र के साथ ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा,साजा और नवागढ़ में हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित किया। *
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में अपने दो माह में किए गये केंद्र और राज्य सरकार के काम-काज और योजनाओं व उनसे लाभान्वित हितग्राहियों के बारे में आँकड़ा सहित प्रधानमंत्री को अवगत कराया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 साल में किए गये कार्यों व योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का ज़िक्र किया।
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यकम ज़िला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित हुआ। वही विधान सभा क्षेत्र साजा में जय स्थम चौक और विधान सभा क्षेत्र नवागढ़ में बस स्टैंड के पास संपन्न हुआ। नवागढ़ में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल वर्चुअल शामिल हुए। विधान सभा क्षेत्र साजा कार्यक्रम में विधायक साजा श्री ईश्वर साहू और बेमेतरा कार्यक्रम में विधायक श्री दीपेश साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा,पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू,सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती लीना मंडावी, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा सहित पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, राजेंद्र शर्मा,नरेंद्र वर्मा सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थी। तीनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महिला हितग्राहियों को नवीनीकरण कार्ड वितरण किया। अतिथियों ने संबोधन किया ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुई टेस्टिंग, टेक्स्ट से लेकर फोटो और वीडियो तक शेड्यूल करने की मिलेगी सुविधा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने...

CHHATTISGARH NEWS

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुई टेस्टिंग, टेक्स्ट से लेकर फोटो और वीडियो तक शेड्यूल करने की मिलेगी सुविधा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने...

RAIGARH NEWS

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को राज्य की मेरिट सूची में स्थान दिलाने पर जोर रायगढ़, 13...